Mirzapur: The Movie: मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज का बेहद बेसब्री से इंतजार हो रहा है. फिल्म की रिलीज को लेकर लोगों में अलग ही लेवल की एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. रिलीज से पहले इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने पास कर दिया है, लेकिन फिल्म में बोर्ड ने कई बदलाव किए हैं. आइए जानते हैं कि सेंसर बोर्ड ने क्या-क्या हटाने को कहा है?
फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में हुए बदलाव
जानकारी की मानें, तो गैंगस्टर ड्रामा फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया है, लेकिन इसके लिए मेकर्स को कई बदलाव करने पड़े. सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कई सीन्स पर कैंची चलाई है. रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में चार जगह गाली वाले शब्दों को म्यूट किया गया है.
बोर्ड ने क्या बदलने को कहा?
इसके अलावा छह जगह आपत्तिजनक शब्दों को उपयुक्त शब्दों से बदला गया है. साथ ही ‘गले से लग गर’ वाले डायलॉग में भी बदलाव कराया गया है फिल्म के पहले हिस्से में एक शब्द को ‘कमर’ से बदला गया है और इंटरवल के बाद ‘लंठ’ शब्द को संशोधित करने के लिए कहा गया है और एक जातिसूचक संदर्भ में भी बदलाव किया गया है.
विजुअल और साउंड में जरूरी बदलाव
इतना ही नहीं बल्कि फिल्म के विजुअल कंटेंट में भी सेंसर बोर्ड ने बदलाव करने को कहा है. बोर्ड ने दो इंटीमेट सीन्स- एक पहले हिस्से में और दूसरा इंटरवल के बाद को विजुअल और साउंड में जरूरी बदलाव करते हुए छोटा किया है. इन बदलावों के बाद फिल्म से कुल 35 सेकंड के इंटीमेट विजुअल्स हटाए गए हैं.
फिल्म को मिला ये सर्टिफिकेट
मिली जानकारी की मानें, तो सभी जरूरी बदलाव किए जाने के बाद फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से ‘ए’ सर्टिफिकेट मिला है. इसका मतलब है कि फिल्म को वयस्क दर्शकों के लिए प्रमाणित किया गया है. सेंसर सर्टिफिकेट पर फिल्म का रनटाइम 197.19 मिनट दर्ज है यानी ये फिल्म 3 घंटे 17 मिनट 19 सेकंड की है.
कब रिलीज होगी फिल्म?
बता दें कि फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, जितेंद्र कुमार, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, श्रेया पिलगांवकर और श्वेता त्रिपाठी समेत कई कलाकार नजर आने वाले हैं. साथ ही फिल्म में रवि किशन भी अहम भूमिका में हैं और उनके अलावा सोनल चौहान, हर्षिता शेखर गौर, अनंगशा बिस्वास और शाजी चौधरी भी फिल्म का हिस्सा हैं. अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म कैसा परफॉर्म करती है और इसे दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.
यह भी पढ़ें- Ramayana में कौन निभाएगा राजा जनक का किरदार? फिल्म से फिर लीक हुई बड़ी और अहम जानकारी
संबंधित खबरें
'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
6 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
8 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
9 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
10 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
11 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
12 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
1 day agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
1 day agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines