हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Mirzapur: The Movie रिलीज से पहले काट रही बवाल, एडवांस बुकिंग में फिल्म का धमाका, कितनी हो सकती है ओपनिंग?

Mirzapur: The Movie Advance Booking: अभिनेता पकंज त्रिपाठी की फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ अपनी रिलीज से पहले कमाल कर रही है. फिल्म पहले दिन ही शानदार कलेक्शन कर सकती है.

विज्ञापन
'मिर्जापुर: द मूवी' की एडवांस बुकिंग. image credit- film poster

Mirzapur: The Movie Advance Booking: अभिनेता पकंज त्रिपाठी की फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ अपनी रिलीज से अब बस चंद कदम दूर है. फिल्म की एडवांस बुकिंग चल रही है और ये रिलीज से पहले कमाल का कलेक्शन करने में लगी हुई है. इस बीच आइए जानते हैं कि ये फिल्म अपनी रिलीज के पहले दिन कितने की ओपनिंग कर सकती है और इसने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है?

फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की एडवांस बुकिंग

मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की एडवांस बुकिंग की अगर बात करें तो इस फिल्म ने 2 सितंबर तक पीवीआर आईनॉक्स और सिनेपोलिस जैसी दो बड़ी राष्ट्रीय चेन में करीब 55 हजार टिकट बेच लिए हैं. फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले एडवांस टिकट बुकिंग में लगभग 3.92 करोड़ से 4.00 करोड़ (ब्लॉक बुकिंग को छोड़कर) की ग्रॉस कमाई की है.

कुल ग्रॉस कलेक्शन

फिल्म ने ब्लॉक बुकिंग को मिलाकर, फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन लगभग 6.20 करोड़ रुपये है. फिल्म की रिलीज में अब ज्यादा टाइम नहीं बचा है और तेजी से इसके टिकट बुक हो रहे हैं. गौरतलब है कि फिल्म के लिए नेशनल सिनेमा चेन में 1 लाख टिकट का आंकड़ा पार करना अब बड़ा टारगेट है. मौजूदा रफ्तार को देखते हुए अनुमान है कि ये आंकड़ा करीब 1.25 लाख टिकट तक पहुंच सकता है और छुट्टी का फायदा भी फिल्म की एडवांस बुकिंग को मिल सकता है.

विज्ञापन

फिल्म की ओपनिंग कितनी हो सकती है?

इसके अलावा अगर फिल्म की ओपनिंग की बात करें तो हालिया बुकिंग ट्रेंड के आधार पर फिल्म की पहले दिन की कमाई 21 से 26 करोड़ रुपये नेट के बीच रहने का अनुमान है. सटीक अनुमान करीब 24 करोड़ रुपये नेट का लगाया जा रहा है. हालांकि, ये सिर्फ अनुमान और फिल्म इससे भी ज्यादा कमाई कर सकती है. देखने वाली बात होगी कि फिल्म पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है.

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज की अगर बात करें तो इस फिल्म को 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है. ये फिल्म हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी. हालांकि, देखने वाली बात ये भी होगी कि फिल्म को रिलीज के बाद दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.

विज्ञापन

फिल्म की कास्ट

फिल्म की कास्ट की अगर बात करें तो इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी के अलावा अली फजल, दिव्येंदु सहित अन्य कलाकार अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह और लेखन पुनीत कृष्णा ने किया है. इसके अलावा रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर इसके निर्माता हैं और कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी सह-निर्माता हैं. इस फिल्म को अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रस्तुत कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Mirzapur The Movie ने रिलीज से पहले ही मेकर्स की कराई चांदी-चांदी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola