Merry Christmas First Review: कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) स्टारर फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ कल रिलीज होगी, इसे श्रीराम राघवन ने डायरेक्ट किया है। ऐसे में फैंस ये जानने के लिए बेहद उत्साहित हैं फिल्म की कहानी कैसी होगी। कल फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई, स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म निर्माता विग्नेश शिवन सहित कई बॉलीवुड हस्ती मौजूद थे, जिन्होंने ये फिल्म देखी अब सोशल मीडिया पर फिल्म के फर्स्ट रिव्यू सामने आ रहे हैं।
अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म निर्माता विग्नेश शिवन ने मैरी क्रिसमस के डायरेक्टर और उनकी टीम की तारीफ की है, उन्होंने लिखा, इस शानदार फिल्म की कहानी में एक्टर विजय सेतुपति और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की एक्टिंग देख के खुश हूं। ये हमें अल्फ्रेड हिचकॉक के समय में वापस ले जाते हैं। साथ ही उन्होंने फिल्म के आखिरी 30 मिनट की बहुत तारीफ की है, उन्होंने कहा, प्राउड ऑफ यू विजय सेतुपति। फिल्म ट्रेड शेयरहोल्डर आशुतोष कुमार एम ने भी एक्स पर फिल्म के लिए अपना रिव्यू शेयर किया है, उन्होंने लिखा, ‘मैरी क्रिसमस एक थ्रिलर फिल्म है जिसके दूसरे पार्ट में पुलिस स्टेशन का बेहतरीन सीन दिखाया गया है।
कैसा है दूसरा पार्ट?
फिल्म्स एंड स्टफ्स ने भी एक्स पर अपने विचार शेयर किए हैं, उन्होंने लिखा, “विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ ने मैरी क्रिसमस के पहले पार्ट को पूरी तरह से संभाला और भूमिका बांधी जिसके कारण दूसरा पार्ट और दिलचस्प हो गया। वहीं अभी तक फिल्म को लेकर पॉजिटिव रिव्यूज ही सामने आए हैं। फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शकों को ये फिल्म कैसी लगी ये कल तक पता लग ही जाएगा।वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के पहले दिन की कमाई 1.5 करोड़ से 2 करोड़ हो सकती है।
संबंधित खबरें
गैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
3 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
5 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
5 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
1 day agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
1 day agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
1 day ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 day agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
1 day agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
1 day ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines