Meera Chopra Marriage: एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा (Meera Chopra) हाल ही में बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को लेकर दिए बयान के कारण सुर्खियों में थीं। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि वो अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंधेगी। वहीं अब एक्ट्रेस की शादी की लोकेशन को लेकर अपडेटेड जानकारी सामने आई है। जूम की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस की शादी राजस्थान में होगी। पहले कहा जा रहा था कि वो मुंबई में शादी करेंगी, लेकिन अब खबर आई है कि वो मुंबई में नहीं राजस्थान में शादी करेंगी।
फरवरी में शादी करेंगी मीरा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस (Safed Actress) किसी को लंबे समय से डेट कर रही हैं और उनका बॉयफ्रेंड न ही फिल्म और न ही टीवी इंडस्ट्री से है, लेकिन दोनों जल्द ही अगले साल फरवरी में शादी करेंगे। एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।जूम के सोर्स के मुताबिक, मीरा राजस्थान जाकर शादी का वेन्यू सलेक्ट करेंगी, वो अपनी फिल्म ‘सफेद’ के प्रमोशन से फ्री होते ही राजस्थान जाएंगी। मीरा शादी को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं और उनकी शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। हालांकि अभी शादी की डेट आना बाकी हैं। एक्ट्रेस ने फिलहाल अभी शादी की जानकारी अपने कुछ करीबी को ही दी है। मीरा अपने फिल्म ‘सफेद’ में बिजी हैं, ये 29 दिसंबर को रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें-Abhishek Bachchan के पास नहीं थे कपड़े खरीदने के पैसे
मनोज बाजपेयी ने की थी मीरा की तारीफ
फिल्म में लीड रोल में मीरा चोपड़ा के साथ अभय वर्मा और बरखा बिष्ट भी लीड रोल में हैं। हाल ही में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी। फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान, बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी, एक्टर रोनित रॉय, अनूप सोनी सहित कई एक्टर्स शामिल हुए थे। मनोज बाजपेयी ने स्क्रीनिंग के दौरान मीरा चोपड़ा और सफेद’ की पूरी टीम की तारीफ भी की थी। बता दें, फिल्म को जफर मेहदी, विशाल सिंह और जूही पारेख मेहता ने प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म समाज के गंभीर मुद्दे को उठाती है।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
20 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
21 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
23 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 day ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
2 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 days agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 days ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
2 days agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines