Meera Chopra: बॉलीवुड इंडस्ट्री में परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की बॉन्डिंग से तो सब वाकिफ ही हैं। इनकी एक कजिन मन्नारा चोपड़ा भी बिग बॉस 17 में आने के बाद से मशहूर हो गई थीं। इस बीच इनकी एक और बहन हैं मीरा चोपड़ा (Meera Chopra) जो अपने करियर के शुरुआती फेस में है। जल्द ही इनकी एक फिल्म ‘सफेद’ 29 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। अब एक इंटरव्यू में उन्होंने अपना दर्द बयां किया है और बताया है जब वो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आईं तो उन्हें अपनी बहनों से कोई सपोर्ट नहीं मिला।
‘बहनों को कोई सपोर्ट नहीं मिला’
मीरा ने कहा है, शुरुआत से ही दोनों बहनों के साथ उनका करीबी रिश्ता नहीं था। उन्होंने कहा, वो शुरुआत से ही चोपड़ा सिस्टर्स के साथ अपना बॉन्ड बहुत मिस करती थीं, उन्होंने इंडस्ट्री में कोई सपोर्ट न मिलने वाली बात को उठाते हुए कहा, जब इंडस्ट्री में तीन-चार बहने होती हैं तब आपको उनका सपोर्ट मिलता है, लेकिन मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ।
‘प्रियंका की फैमिली के आज भी करीब हूं लेकिन…’
परिणीति के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए मीरा ने कहा कि परिणीति और उनकी फैमिली में सालों से बातचीत बंद है तो ऐसे में मीरा अपनी फैमिली के खिलाफ जाकर इस लाइन को तोड़ना नहीं चाहती थीं। उन्होंने कहा है, ‘परिणीति के साथ कभी फैमिली वाली बात ही नहीं आई है।’ वहीं मीरा ने प्रियंका के साथ भी अपने बॉन्ड को साझा किया और कहा प्रियंका की फैमिली से मैं आज भी बहुत करीब हूं, लेकिन उनके साथ कभी सिस्टरहुड वाली फीलिंग नहीं आई। इस रिश्ते के बारे में और विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा है, ‘सिस्टरहुड मेरी तरफ से मिसिंग नहीं है।’ मीरा के मुताबिक, उन्होंने हमेशा प्रियंका चोपड़ा को प्यार दिखाया है पर उन्हें बदले में कभी प्यार नहीं मिला। मीरा ने दोनों बहनों की तरफ इशारा करते हुए ये भी कहा, जब कोई बहुत बड़ा हो जाता है तो बाकि लोग छोटे हो जाते हैं। मीरा चोपड़ा के बॉलीवुड डेब्यू की अगर बात करें तो फिल्म ‘1920 लंदन’ से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया था।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
19 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
20 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
23 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 day ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
2 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 days agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 days ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
2 days agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines