Mardaani 3 Trailer Review: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी एक बार फिर से सिनेमाघरों में एक्शन अवतार में नजर आने वाली हैं. उनकी हिट फ्रेंचाइजी की फिल्म ‘मर्दानी’ के तीसरे सीक्वल का ऐलान कर दिया गया है. फिल्म की रिलीज के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा लेकिन फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जिसमें उनका फिर से एक्शन अवतार देखने के लिए मिल रहा है लेकिन इसके साथ ही वह एक ऐसा केस भी सुलझाते हुए नजर आ रहे हैं, जो कि सहमा देने वाला है. चलिए बताते हैं इस ट्रेलर में क्या कुछ खास है और ये कैसा है.
रानी मुखर्जी की अपकमिंग क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर YRF से रिलीज किया गया है, जिसमें एक बार फिर से एक्ट्रेस ने शिवानी शिवाजी राव का रोल प्ले किया है, जो कि पुलिस अफसर के किरदार में होती हैं. ट्रेलर में एक और सहमा देने वाला किरदार भी देखने के लिए मिल रहा है, जो कि अम्मा का होता है. इसे मल्लिका प्रसाद सिन्हा ने प्ले किया है. अम्मा फिल्म में ह्यूमन ट्रेफिकिंग करवाती है लेकिन बाद में उसे 8-9 साल की बच्चियां चाहिए होती हैं. वो उनका अपहरण करवाने लगती है.
यह भी पढ़ें: ‘थू है तुम पर…’, तलाक के बीच लिंकअप की खबरों पर माही विज का फूटा गुस्सा, Ex हसबैंड ने भी किया सपोर्ट
3 मिनट 16 सेकंड के ट्रेलर में और क्या?
‘मर्दानी 3’ के ट्रेलर के मुताबिक, अम्मा फिल्म में चाइल्ड ट्रैफिकिंग से कुछ बड़ा प्लान कर रही है. इस ट्रेलर में अपहरण से मर्डर तक सब कुछ देखने के लिए मिलता है, जिसमें डरावने सीन्स और कमाल का म्यूजिक भी होता है. इसका म्यूजिक इतना कमाल का होता है कि इससे आप स्टोरी को कनेक्ट कर पाते हैं. वहीं, रानी एक बार फिर से शिवानी शिवाजी राव के किरदार में दुश्मनों के पसीने छुड़ाते हुए नजर आती हैं. फिल्म का 3 मिनट 16 सेकंड का ट्रेलर कमाल का लगता है, जो फिल्म की रिलीज के लिए एक्साइटमेंट को बढ़ाता है.
यहां देखिए रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर
क्या है ‘मर्दानी 3’ की कहानी?
बहरहाल, अगर रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ की कहानी के बारे में बात की जाए तो इसमें 93 बच्चियां की कहानी को दिखाया गया है, जो 3 महीने में गायब हो गई हैं. इसमें ज्यादातर बच्चियां 8-9 साल की होती हैं. चाइल्ड ट्रेफिकिंग के तहत उनकी तस्करी की जाती है लेकिन मामला केवल चाइल्ड ट्रैफिकिंग का नहीं लगता है. ये कुछ बड़ा मामला है, देखना होगा कि फिल्म में एक्ट्रेस इसे ट्रैक कर पाती हैं या नहीं.
यह भी पढ़ें: ‘फाइनली…’, ‘बिग बॉस 16’ फेम एक्टर शिव ठाकरे ने सीक्रेटली रचाई शादी? नहीं दिखाया दुल्हनिया का चेहरा
कब रिलीज होगी ‘मर्दानी 3’?
इसके साथ ही अगर रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ की रिलीज के बारे में बात की जाए तो ये फिल्म इसी महीने सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म को 30 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. ऐसे में अब वो दिन बेहद करीब है जब आप इस फिल्म को थिएटर में देख पाएंगे.
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
7 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
12 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
13 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 days agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines