Mardaani 3, Border 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. इन दिनों टिकट खिड़की पर सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ और रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ अपना जलवा दिखा रही है. दोनों ही फिल्में कमाई के मामले में आगे बढ़ने में लगी हैं. आइए जानते हैं कि इन दोनों फिल्मों की कमाई के लेटेस्ट आंकड़े क्या है?
फिल्म ‘बॉर्डर 2’
Sacnilk.com के अनुसार, सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने अपनी रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. हालांकि, अभी ये शुरुआती और अनुमानित आंकड़े हैं और इनमें बदलाव हो सकता है. इसी के साथ इस फिल्म की टोटल कमाई 286.75 करोड़ रुपये हो गई है.
फिल्म ‘मर्दानी 3’
वहीं, अगर रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 5वें दिन 2.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. फिल्म की कमाई के आंकड़ों में बदलाव हो सकता है क्योंकि अभी ये शुरुआती नंबर्स हैं. इसी के साथ इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 22.25 करोड़ रुपये हो गया है.
बीते दिनों की कमाई
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ जहां 12वें दिन भी अपनी पकड़ बनाए हुए है, तो वहीं फिल्म ‘मर्दानी 3’ की पांच दिनों की कमाई कुछ खास कलेक्शन नहीं कर पाई है. इस फिल्म की कमाई उम्मीद के हिसाब से नहीं हो पाई है और जिस हिसाब से ये कमाई कर रही है, ऐसा लग रहा है कि ये फिल्म 50 करोड़ के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाएगी.
क्या था कलेक्शन?
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की बीते 11 दिन की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 30 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. फिल्म ने दूसरे दिन 36.5 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 54.5 करोड़ रुपये, चौथे दिन 59 करोड़ रुपये और 5वें दिन 20 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.
‘मर्दानी 3’ की कमाई
इसके अलावा इस फिल्म ने 6वें दिन 13 करोड़ रुपये, 7वें दिन 11.25 करोड़ रुपये, 8वें दिन 10.75 करोड़ रुपये, 9वें दिन 17.75 करोड़ रुपये, 10वें दिन 22.5 करोड़ रुपये और 11वें दिन 5.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. वहीं, अगर फिल्म ‘मर्दानी 3’ की बात करें तो फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन 4 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 6.25 करोड़ रुपये की कमाई की है. साथ ही फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये और चौथे दिन 2.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. देखने वाली बात होगी कि क्या अब इस फिल्म की कमाई में उछाल आता है या नहीं?
यह भी पढ़ें- Rajpal Yadav को दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया ‘सरेंडर’ का आदेश, आखिर क्या है मामला?
संबंधित खबरें
अभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
8 mins ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
1 hr agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
3 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
4 hrs agoनाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड सितारों का टूटा दिल, पोस्ट किया शेयर
6 hrs ago'अग्नि साक्षी' से 'वेलकम' तक, नाना पाटेकर के वो 5 सीन्स जो बने आइकॉनिक
7 hrs agoनाना पाटेकर इन 2 फिल्मों में आएंगे नजर, 'ईठा' में निभाएंगे अहम रोल
8 hrs agoजब नाना पाटेकर ने अशोक सराफ की बचाई थी जान, मुश्किल वक्त में बने फरिश्ता
9 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर का गोवा में निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
9 hrs agoDrishyam 3 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 6वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines