Manoj Bajpayee Interview: मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) ने अपनी एक्टिंग से फैंस को दीवाना बना दिया है। वेबसीरीज से लेकर फिल्मों में वो अपनी बेहतरीन एक्टिंग की छाप छोड़ चुके हैं। फिलहाल वो अपनी अपकमिंग सीरीज ‘किलर सूप‘ के प्रमोशन में बिजी हैं। अब एक इंटरव्यू में एक्टर ने अपनी अंग्रेजी स्पीकिंग के बारे में बात की। किलर सूप (Killer Soup) में मनोज बाजपेयी के साथ कोंकणा सेनशर्मा लीड रोल में हैं। फिल्म रिलीज से पहले एक्टर लगातार इंटरव्यू दे रहे थे। वहीं अब एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि एक समय था जब उनके रूममेट उनकी खराब अंग्रेजी की वजह से मजाक बनाते थे। वो कुछ भी बोलते उनके दोस्त उनपर हंसते थे।
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने सुधारी अंग्रेजी
मनोज बाजपेयी ने आगे बताया, फिर मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया इस कॉलेज ने मेरी पर्सनालिटी को निखारने में बहुत बड़ा रोल प्ले किया, मैं बिहार से हूं तो जाहिर सी बात है मेरी अंग्रेजी बहुत खराब थी फिर मैंने सोचा इस सोसाइटी के साथ एडजस्ट करने के लिए मुझे खुद को बदलना होगा और मैं जब भी अपने रूममेट के सामने अंग्रेजी बोलता तो वो मेरे ऊपर हंसते थे, लेकिन मैं ये भी समझ गया था कि अगर मैं अंग्रेजी न बोलूं तो मेरे उच्चारण सुधार नहीं आएगा, इसलिए मैं उनको अपनी टूटी फूटी अंग्रेजी से ही एंटरटेन करता था।
ये भी पढ़ें-Salman Khan के साथ डेब्यू कर रातों-रात छा गई थी एक्ट्रेस
कब रिलीज होगी ‘किलर सूप’ ?
फिर धीरे-धीरे दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने के बाद उनकी अंग्रेजी और पर्सनालिटी में काफी हद तक सुधार आ गया। वहीं एक्टर के वर्कफ्रंट की अगर बात करें तो वो फिलहाल थ्रिलर फिल्म ‘जोरम’ में दिखाई दिए थे, इससे पहले वो ड्रामा फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ में दिखाई दिए थे और अब उनकी अगली सीरीज ‘किलर सूप’ है जो 11 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
2 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
2 days ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
2 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
3 days agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
3 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
3 days ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
3 days agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
3 days agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
3 days agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines