Manoj Bajpayee Interview: मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) जब पर्दे पर आते हैं तो उनकी एक्टिंग देख फैंस का नजरें हटाना मुश्किल हो जाता है। एक्टर के लिए साल 2023 काफी अच्छा रहा, उन्होंने इस साल ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’, गुलमोहर, ‘जोरम’ जैसी सुपरहिट फिल्में की हैं। फिलहाल वो अपनी आगामी वेबसीरीज ‘द किलर सूप’ को लेकर बिजी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की तरफ से डायरेक्टड फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से की थी।
इसमें उनके साथ तिग्मांशु धूलिया, पंकज त्रिपाठी, ऋचा चड्ढा सहित कई एक्टर्स थे। हाल ही में एक इंटरव्यू में मनोज बाजपेयी से डायरेक्टर अनुराग कश्यप, अनुभव सिन्हा, तिग्मांशु धूलिया और हंसल मेहता के साथ उनके झगडे़ के बारे में पूछा गया। इंटरव्यू के दौरान मनोज बाजपेयी ने उस दौर का जिक्र किया जब उन्हें बहुत ज्यादा गुस्सा आता था।
डीटीसी बसों में क्यों होता था झगड़ा?
बता दें, पिछले कुछ समय से इन डायरेक्टर्स और एक्टर का झगड़ा चल रहा था। इसको लेकर मनोज बाजपेयी ने इंटरव्यू में कहा, वो सभी दोस्त हैं, इसलिए कभी-कभी इन लोगों के बीच में झगड़ा हो जाता है। वहीं एक्टर ने आगे अपने गुस्से पर भी चर्चा की, उन्होंने बताया, मुंबई जाने से पहले उनका गुस्सा आउट ऑफ कंट्रोल था और अक्सर डीटीसी बसों में उनका झगड़ा हो जाता था, उन्होंने बताया, ‘मुझे डीटीसी बसों में बहुत गुस्सा आता था और जब बसों में महिला के साथ कुछ गलत हरकत होती थी तो मैं उस आदमी की पिटाई कर देता था। मनोज बाजपेयी आगे कहते हैं, दिल्ली में उनके ज्यादातर झगड़े इस वजह से ही हुए हैं और उन्हें इस बात का कोई पछतावा भी नहीं है।
ये भी पढ़ें-किंग खान से मुलाकात पर क्या बोले ‘सरदार खान’ ?
क्या कभी दर्ज हुई FIR?
इसके बाद इंटरव्यू में जब इंटरव्यूवर ने मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) से पूछा कि आप इतना लड़ाई झगड़ा करते थे कभी आपके खिलाफ FIR दर्ज नहीं हुई तो एक्टर ने इसका जवाब हंसते हुए दिया, उन्होंने कहा, रहने दो वो एक अलग समय था और जब मैं स्ट्रगल कर रहा था तो मेरा गुस्सा और बढ़ता चला गया, लेकिन अब समय के साथ मैंने अपने गुस्से पर काबू पाना सीख लिया है।
संबंधित खबरें
आलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
29 mins agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
3 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
7 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज?
1 day ago'डटकर सामना किया...', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम
1 day ago'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814
1 day ago1969 का विवादित सीन, एक्टर की हरकत से रो पड़ी एक्ट्रेस; 10 साल अटकी फिल्म
1 day ago23 साल में बनी ‘लव एंड गॉड’, रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की मौत
2 days ago‘वेल डन ब्रो...’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, शेयर किया पोस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines