Mandana Karimi: मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री और रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ की एक्स कंटेस्टेंट मंदाना करीमी ने हैरान करने वाला खुलासा किया है. मंदाना करीमी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वो पिछले 6 सालों से लगातार साइबर बुलिंग, ऑनलाइन उत्पीड़न और स्टॉकिंग का शिकार हो रही हैं. आइए जानते हैं कि मंदाना करीमी का क्या कहना है?
मंदाना करीमी ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, मंदाना करीमी ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसे शेयर करते हुए उन्होंने लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है. मंदाना अपने कैप्शन में लिखती हैं कि बहुत हो गया. सालों से, मैं एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा लगातार साइबरबुलिंग, उत्पीड़न और स्टॉकिंग का शिकार हो रही हूं, जो मेरी निजी जिंदगी पर कड़ी नजर रखता है और मेरे पोस्ट या संपर्क में रहने वाले लोगों को ईमेल भेजता है, यहां तक कि भारत से दुबई आने के बाद भी.
क्या बोलीं मंदाना?
मंदाना ने आगे लिखा कि मैंने पहले भी कई साइबर अपराध की शिकायतें दर्ज कराई हैं और अब मैं सार्वजनिक रूप से बोल रही हूं और सबूत साझा कर रही हूं. अगर आपको मेरे बारे में कोई ईमेल मिले, तो प्लीज उससे संपर्क ना करें, पैसे ना भेजें या उसकी बातों पर यकीन ना करें. उसे सेव करें, स्क्रीनशॉट लें और मुझे भेजें, यह उत्पीड़न है और मैं अब चुप नहीं रहूंगी.
एक्स पति से अलग होने के बाद शुरू हुआ मामला
इसके अलावा मंदाना करीमी ने बताया कि ये पूरा मामला साल 2018 में उनके पूर्व पति और व्यवसायी गौरव गुप्ता से अलग होने के बाद शुरू हुआ था. एक्ट्रेस का कहना है कि तब से लेकर आज तक एक अज्ञात व्यक्ति उनका लगातार पीछा कर रहा है. यह व्यक्ति उनके पेशेवर दायरे से जुड़े लोगों जैसे कि फिल्म निर्माताओं, सह-कलाकारों और करीबी दोस्तों से संपर्क साधता है.
अज्ञात अकाउंट से की गई पैसों की मांग
एक्ट्रेस का कहना है कि आरोपी उन्हें मंदाना के खिलाफ भड़काने के लिए झूठी और मानहानिकारक बातें लिखता है, जिससे उनका करियर पूरी तरह ठप हो जाए. इतना ही नहीं बल्कि उस अज्ञात अकाउंट से कई बार लोगों से पैसों की मांग भी की गई है. इस दौरान मंदाना ने इमोशनल होते हुए कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि कोई उनसे इतनी नफरत क्यों करता है और उन्हें बेघर, बेरोजगार और अलग-थलग क्यों देखना चाहता है.
यूजर्स दे रहे रिएक्शन
मंदाना का ये वीडियो अब इंटरनेट पर चर्चा में है और यूजर्स इस पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं. साथ ही एक्ट्रेस के फैंस उन्हें हिम्मत भी दे रहे हैं. हालांकि, अब देखने वाली बात होगी कि एक्ट्रेस के इस वीडियो के बाद अब क्या होता है. क्या उनके साथ होने वाली ये घटना बंद हो जाएगी या फिर उन्हें इसके लिए और कड़ा एक्शन लेना होगा.
यह भी पढ़ें- Bigg Boss के 20वें सीजन के लिए Salman Khan की फीस कितनी, क्या आया जबरदस्त उछाल?
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
2 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
2 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
2 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 days agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 days ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines