Mamta Kulkarni: एक जमाने में बॉलीवुड पर राज करने वाली एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी कई दिनों से लगातार ट्रोल हो रही हैं. सोशल मीडिया पर यूजर्स एक्ट्रेस को खूब भला-बुरा सुना रहे हैं. अब सवाल ये है कि आखिर ममता क्यों ट्रोल हो रही हैं और क्या उन्होंने संन्यास की राह छोड़ दी है? तो आइए जानते हैं पूरा मामला…
क्यों ट्रोल हो रही ममता?
दरअसल, अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को हाल ही में मॉर्डन कपड़ों में गोवा में देखा गया, जिसके बाद से इंटरनेट पर एक अलग ही बहस शुरू हो गई है. ममता को मॉर्डन कपड़ों में देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया और अब ये सवाल खड़ा हो गया है कि क्या ममता ने सच में संन्यास की राह छोड़ दी है?
दोस्तों के साथ मजे कर रहीं एक्ट्रेस
गौरतलब है कि जब ममता ने संन्यास लिया था तब एक्ट्रेस हमेशा ही साध्वी के कपड़ो में नजर आई थीं, लेकिन अब मॉर्डन कपड़ो में देखने के बाद लोगों के मन में सवाल खड़ा हो गया है. ममता गोवा में अपने दोस्तों के साथ एंजॉय कर रही हैं और ये बात लोगों को हजम नहीं हो रही हैं.
महाकुंभ में लिया था संन्यास
बता दें कि ममता कुलकर्णी ने पिछले साल महाकुंभ में संन्यास लिया था. ममता किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर भी बनी थीं, लेकिन बाद में विरोध के कारण वो अपने पद से हट गई थीं. इसके बाद ममता को कई बार धार्मिक आयोजनों में भी देखा गया, जहां वो साध्वी वेश में ही नजर आईं, लेकिन अब ममता का ये नया रूप लोगों को पसंद नहीं आया है.
यूजर्स का फूटा गुस्सा
सोशल मीडिया पर लोगों के मन में ना सिर्फ सवाल हैं बल्कि उनका गुस्सा भी फूट गया है. एक यूजर ने कहा कि उतर गया भूत संन्यासी जी. दूसरे यूजर ने कहा कि तुम तो संन्यासी बन गई थीं, अब फिर से हीरोइन बन गईं. एक अन्य ने कहा कि साध्वी जी आज तो आप अलग लुक में हो, क्या बात है. इस तरह यूजर्स अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- हनीमून के लिए कहां गए Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda? सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो
संबंधित खबरें
'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
11 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
13 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
14 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
14 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
15 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
17 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
1 day agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
1 day agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines