Mallika Sherawat: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत हमेशा ही अपने बेबाक अंदाज और बयानों के लिए जानी जाती हैं. इन दिनों मल्लिका, ‘द ट्रेटर 2’ की शूटिंग में बिजी हैं, लेकिन इस दौरान उन्होंने एक हैरान करने वाला दावा कर दिया है. जी हां, हाल ही में रियलिटी शो ‘द ट्रेटर 2’ की शूटिंग के दौरान मल्लिका ने दावा किया कि हॉलीवुड सुपरस्टार और ‘मिशन इम्पॉसिबल’ फेम टॉम क्रूज का उन पर क्रश है. आइए जानते हैं कि आखिर मल्लिका ने क्या कहा है?
मल्लिका का हैरान करने वाला दावा
दरअसल, शो के कंटेस्टेंट आदित्य कुलश्रेष्ठ ने मल्लिका से सवाल किया कि क्या कभी उनका किसी पर क्रश रहा है? इसके जवाब में मल्लिका ने कहा कि हर किसी का उन पर क्रश रहा है. इसके बाद उन्होंने टॉम क्रूज का नाम लेते हुए दावा किया कि हॉलीवुड एक्टर का उन पर क्रश हुआ है और अब इस दौरान के वाीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
क्या बोलीं मल्लिका?
इंटरनेट पर जो वीडियो सामने आए हैं, उनमें देखा जा सकता है कि मल्लिका कह रही हैं कि आजकल टॉम क्रूज को मेरे पर क्रश आया हुआ है. मैं झूठ नहीं बोल रही, अगर मेरा फोन होता, तो मैं वीडियोज दिखाती. उन्होंने कहा कि ये वीडियो उनकी और टॉम क्रूज की साथ में पार्टी करने की हैं. एक कंटेस्टेंट ने जब पूछा कि क्या वो कूल हैं, तो मल्लिका ने कहा कि वो कमाल के हैं.
कब आएगा शो?
अब मल्लिका के बयान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे देखने के बाद हर कोई इस पर अपना-अपना रिएक्शन भी दे रहा है. गौरतलब है कि मल्लिका शेरावत, ‘द ट्रेटर 2’ में नजर आने वाली हैं. शो का नया सीजन 13 अगस्त 2026 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा.
करण जौहर करेंगे होस्ट
इस बार भी फिल्ममेकर करण जौहर इसकी मेजबानी करते नजर आएंगे. इस सीजन में कुल 21 कंटेस्टेंट रणनीति, भरोसे और धोखे के खेल का हिस्सा बनेंगे. अब फैंस और दर्शकों को शो के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है. देखने वाली बात होगी कि शो में क्या-क्या ट्विस्ट आते हैं.
यह भी पढ़ें- Shweta Tiwari को हुआ डेंगू, ‘द ट्रेटर्स 2’ के लॉन्च से पहले अस्पताल में कराया गया एडमिट
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
11 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
13 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
17 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
18 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
18 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 day agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 day agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 day agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines