बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं. मूवीज में केवल उनकी स्पेशल अपीयरेंस या फिर आइटम नंबर ही देखने के लिए मिल रहे हैं. वह पिछले 20 सालों से कुछ फेमस आइटम सॉन्ग्स का हिस्सा रही हैं, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है. हालांकि, कई बार तो ट्रोलिंग भी फेस करना पड़ा है. ऐसे में हाल ही में वह फिल्म ‘थामा’ में ‘पॉइजन बेबी’ पर आइटम नंबर करते हुए नजर आई थीं. इसके साथ ही वह हनी सिंह का गाना ‘चिलगम’ में भी दिखाई दी थीं. अब उन्होने आइटम नंबर करने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में द नम्रता जकारिया के शो में पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर फिल्मों में आइटम नंबर करने तक पर बात की. इस बातचीत में एक्ट्रेस से 52 साल की उम्र में आइटम नंबर करने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इस इमेज को स्वीकार करने और इसे आत्मविश्वास के साथ अपनाने में कोई बुराई नहीं है.
यह भी पढ़ें: कौन हैं दीक्षा गुलाटी? जिन्होंने बॉयफ्रेंड पर लगाए धोखा देने के आरोप, सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
52 की उम्र में आइटम नंबर करने पर बोलीं मलाइका
मलाइका से पूछा गया था कि क्या वो इस इमेज और परफॉर्मेंस को अपनाती हैं? तो इस पर अभिनेत्री ने कहा कि क्यों नहीं? उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि उन्हें ये कम क्यों करना चाहिए या फिर इसके लिए उन्हें किसी से माफी क्यों मांगनी चाहिए? मलाइका ने कहा कि चीजों के लिए ट्रोल किया जाता है और कई लोग अलग-अलग बातें कहते हैं लेकिन उन्हें समझ नहीं आता है कि इसमें इतना बड़ा मुद्दा क्या है? एक्ट्रेस ने कहा कि डांस एक एक्सप्रेशन है, जिसे अनी शान और रूप में एंजॉय किया जाता है. वह इसे आशीर्वाद के तौर पर लेती हैं कि 52 साल की उम्र में ये सब कर पा रही हैं.
यह भी पढ़ें: The Raja Saab ने 5 दिनों में 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, Dhurandhar ने 40वें दिन भी करोड़ों में छापे नोट
अर्जुन कपूर को बताया लाइफ का अहम हिस्सा
इसके अलावा अगर बात की जाए मलाइका अरोड़ा की लव लाइफ की तो एक्ट्रेस ने इसी बातचीत में कहा था कि अर्जुन उनके लिए काफी महत्वपूर्ण रहे हैं. उन्होंने एक्टर को अपनी लाइफ के अहम हिस्से के जैसा बताया है. एक्ट्रेस ने कहा कि वह अब अपने पास्ट को लेकर ज्यादा डिस्कस नहीं करने वाली हैं या फ्यूचर क्या होगा इसके बारे में बात नहीं करेंगी. उनका मानना है कि उनके लिए वैसे भी काफी कुछ लिखा गया है. वहीं, मिस्ट्री मैन संग डेटिंग की खबरों को लेकर उनका कहना है कि लोगों को बात करना पसंद है. वह अगर किसी के साथ भी फिर चाहे वो कोई गे फ्रेंड ही क्यों ना हो, उसके साथ भी लोग नाम जोड़ने लगते हैं. मलाइका ने माना कि वो जिस प्रोफेशन में हैं यहां पर पर्सनल लाइफ कभी पर्सनल नहीं रहती है.
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
9 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
15 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
15 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 days agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines