Mahi vij casting couch: बालिका वधु की नंदिनी हो या लागी तुझसे लगन की नकुशा, टीवी एक्ट्रेस माही विज को कौन नहीं जानता। दिल्ली में जन्मीं माही गिल 17 साल की उम्र में मनोरंजन इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए मुंबई शिफ्ट हो गई थीं। माही गिल ने इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में करियर शुरू से पहले तेलगू, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में काम भी किया। एक्ट्रेस माही गिल भले ही लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री से दूर हैं। हालांकि, हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वो भी कास्टिंग काउच का दर्द झेल चुकी हैं।
माही ने इंटरव्यू में सिखाया कास्टिंग काउच का दर्द
माही ने ये खुलासा खुद रिवील किया था कि उसे एक शूटिंग कोऑर्डिनेटर ने कहा था कि आपका रेट कार्ड बन जाएगा, उसके बाद आपकी जिंदगी आसान हो जाएगी। एक्ट्रेस माही गिल ने यह खुलासा मीडिया चैनल से बातचीत में किया। टेली मसाला से हाल ही में एक इंटरव्यू में टीवी एक्ट्रेस माही गिल ने खुलासा किया कि वे भी अपने करियर में कास्टिंग काउच का दर्द झेल चुकी हैं। माही ने बताया कि यह घटना तब हुई जब वह दिल्ली से मुंबई शिफ्ट हुई थीं। इंडस्ट्री के शुरुआती दिनों में उसे एक कॉल आया, जिसमें खुद को शूटिंग कोआर्डिनेटर कहने वाले शख्स ने मिलने की इच्छा जाहिर की। बहन को साथ लेकर वह जुहू में उसकी कार में उनसे मिलने पहुंची।
कार में कोऑर्डिनेटर ने किया रेट कार्ड का जिक्र
कार में कथित शूटिंग कोआर्डिनेटर ने हमें एक एल्बम निकालकर तस्वीरें दिखानी शुरू की। साथ ही, वो एक रेट कार्ड का जिक्र भी करता जा रहा था। फिर उसने बोला कि इधर आपकी फोटो लग जाएगी और आपका रेट कार्ड निकल जाएगा। रेट कार्ड का जिक्र सुन मैं चौंक गई और कुछ सोचने लगी तो वो बोला-नेगेटिव नहीं सोचते। मैने कहा, हम जो डेली शूट करेंगे, रेट कार्ड उसका है क्या? उसने कहा, नहीं नहीं, रेट कार्ड तो वह है जब आप क्रूज पर जाओगे तो मैने कहा, परफार्मेंस के लिए, उसने कहा, नहीं, आप समझो न। एक्ट्रेस ने बताया कि उसकी बहन को महसूस हुआ कि यहां कुछ गलत हो रहा है। वह अभी सोच ही रही थी कि उसकी बहन ने शूटिंग कोऑर्डिनेटर के बाल पकड़े और उसे पीछे की ओर धकेल दिया। मौका मिलते ही दोनों बहनें बैकसीट से बाहर निकलीं और भाग निकलीं।
संबंधित खबरें
'घी मुफ्त...', कपिल शर्मा के शो में करीना कपूर ने बताया ब्यूटी सीक्रेट
13 hrs ago'ऐसे लोगों को...', तनुश्री दत्ता को नाना पाटेकर के बेटे ने दिया करारा जवाब
15 hrs agoअब कैसी है नुसरत भरूचा की हालत? स्पाइन सर्जरी के बाद लौटीं घर
17 hrs agoभारत छोड़ने के नोटिस के बीच इमरान खान के लिए गर्लफ्रेंड लेखा का खास पोस्ट
17 hrs ago'यश बॉस से सीखूंगा...', 'रामायण' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में छाए रणबीर कपूर
18 hrs agoVideo: रणबीर की 'रामायण' का नया ट्रेलर लॉन्च, राम-रावण युद्ध की दिखी झलक
1 day agoप्रहार मूवी रिव्यू: राजकुमार राव का पावरफुल अवतार, दिल छूती है कहानी
1 day agoचेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव को SC से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट
1 day agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
1 day agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines