Kriti Sanon, Kabir Bahia: बॉलीवुड के कई ऐसे रूमर्ड कपल हैं, जो किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाते हैं. बीते कई दिनों से कृति सेनन और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है. कई दिनों पहले कबीर बहिया का एक लड़की के साथ फोटो वायरल हुआ, जिसके बाद कृति संग उनके ब्रेकअप के कयास लगाए जाने लगे, लेकिन अब इन रूमर्स का जवाब मिल गया है.
कृति सेनन और कबीर बहिया का वीडियो
दरअसल, बीती शाम कृति सेनन और कबीर बहिया को डिनर के लिए बाहर जाते हुए देखा गया. हालांकि, दोनों एक ही जगह पहुंचे, लेकिन अलग-अलग रेस्टोरेंट में गए थे. इंटरनेट पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें कबीर सबसे पहले पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने एक बड़ी सफेद टी-शर्ट, हल्के नीले रंग की डेनिम और स्नीकर्स पहने थे.
एक साथ कार में नजर आए कृति और कबीर
वहीं, कुछ देर बाद कृति सेनन स्टाइलिश ऑल-ब्लैक लुक में पहुंचीं. अंदर जाने से पहले एक्ट्रेस ने मुस्कुराते हुए पैपराजी की ओर हाथ हिलाया और विक्ट्री साइन दिखाया. इसके बाद दोनों एक ही कार में बैठे नजर आए. इस वीडियो के सामने आने के बाद अब फैंस समझ रहे हैं कि दोनों के बीच सब ठीक है और कोई ब्रेकअप नहीं हुआ है.
छुट्टियां मनाते हुए भी देखा गया
बता दें कि कृति और कबीर बीते एक साल से अपने कथित रिलेशन को लेकर चर्चा में हैं. कई मौकों पर दोनों को साथ देखा गया है, लेकिन दोनों में से किसी ने भी इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है. बतातें चलें कि हाल ही में दोनों को कृति की बहन नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन के साथ छुट्टियां मनाते हुए भी देखा गया था.
दोनों ने साधी है चुप्पी
जिस तरह से दोनों मिलते-जुलते हैं और साथ टाइम बिताते हैं, उससे तो ऐसा ही लगता है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और बस कंफर्म करने की देर है, लेकिन दोनों ने ही इस पर चुप्पी साध रखी है. वहीं, अगर ब्रेकअप रूमर्स की बात करें तो हाल का वीडियो देखकर ब्रेकअप रूमर्स भी ठंडी हो गई है. अब सच क्या है ये तो कृति और कबीर ही जानते हैं.
यह भी पढ़ें- कितने करोड़ की मालकिन हैं Gauri Spratt? आमिर खान की होने वाली वाइफ के पास है बेशुमार दौलत
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
14 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
20 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
20 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 days agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines