Bollywood Actress: हिंदी सिनेमा की कई हसीनाएं ऐसी हैं, जिन्होंने अपनी लाइफ में बेहद स्ट्रगल किया है. आज हम आपको एक ऐसी ही हसीना के बारे में बता रहे हैं, जिनकी सिर्फ एक फोटोशूट ने लाइफ चेंज कर दी थी. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन हसीना हैं, तो आइए जानते हैं इनके बारे में…
एक्ट्रेस कृति सेनन
दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन हैं. दिल्ली में पली-बढ़ी कृति सेनन ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी, लेकिन सिनेमा में उनकी रुचि उन्हें बॉलीवुड ले आई. बॉलीवुड में आने से पहले उन्होंने मॉडलिंग में अपना नाम कमाया.
फिल्म ‘हीरोपंती’
इसके बाद उन्होंने साउथ सिनेमा में काम किया और फिर वो फिल्म ‘हीरोपंती’ में नजर आईं. कृति सेनन के शानदार सफर की शुरुआत एक फोटोशूट से हुई थी, जो उनकी बहन नूपुर ने की थी. कृति सेनन का जन्म 27 जुलाई 1990 को नई दिल्ली में हुआ था. आज एक्ट्रेस अपना बर्थडे मना रही हैं.
प्रोफेशनल पोर्टफोलियो नहीं था
कृति सेनन के पास उस समय कोई प्रोफेशनल पोर्टफोलियो नहीं था. इसलिए उन्होंने अपनी बहन से कुछ तस्वीरें खींचने के लिए कहा और एक्ट्रेस की बहन ने घर पर ही उनकी फोटोज क्लिक की थीं. इसके बाद कृति ने एक ऑनलाइन मॉडलिंग कॉन्टेस्ट के लिए इन फोटोज को भेज दिया था.
मॉडलिंग करियर की शुरुआत
कृति की किस्मत ने साथ दिया और वो कॉन्टेस्ट जीत गईं. इसके बाद उन्हें मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी के साथ पोर्टफोलियो शूट करने का मौका मिला और यही मौका उनके मॉडलिंग करियर की शुरुआत बना, जिसके बाद उन्होंने पलटकर नहीं देखा. मॉडलिंग के बाद कृति ने फिल्मों की ओर कदम बढ़ाया और साल 2014 में तेलुगु फिल्म ‘1: नेनोक्काडाइन’ से अभिनय की शुरुआत की थी.
डेब्यू फिल्म से बनी स्टार
इसके बाद उसी साल उन्होंने हिंदी फिल्मों में कदम रखा और टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म ‘हीरोपंती’ से उनका बॉलीवुड डेब्यू हुआ. फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट फीमेल डेब्यू का पुरस्कार मिला. इसके बाद कृति लगातार फिल्में करती गईं और नाम कमाती गई. एक समय ऐसा था जब कृति इंजीनियरिंग कर रही थी, लेकिन उनका फिल्मों में आना लिखा था और हुआ भी यही.
यह भी पढ़ें- Laughter Chefs 3 के विनर बने अली गोनी और जन्नत जुबैर, ग्रैंड फिनाले में क्या हुआ स्पेशल?
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
4 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
9 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
12 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
14 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
16 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
18 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
19 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
20 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
1 day agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines