KL Rahul Athiya Shetty Romantic Anniversary Video: सुनील शेट्टी (Suneil Shetty) की लाड़ली बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) आज अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी मना रही हैं। आज ही के दिन उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और फेमस इंडियन इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) संग शादी रचाई थी। अब अपनी शादी की पहली सालगिरह पर कपल ने एक-दूसरे पर खूब प्यार लुटाया है। साथ ही फैंस को भी खुश कर दिया। इन्होंने कोलेबरेशन पोस्ट शेयर कर फैंस को अपनी शादी के कुछ अनसीन मोमेंट्स दिखाए हैं। अब ये झलकियां देखकर आप भी खुशी से नाचने लगेंगे।
यह भी पढ़ें: Shama Sikander ने पति के साथ खिंचवाई ऐसी फोटो, आप भी बोलेंगे कलयुग आ गया
अथिया और केएल राहुल की फर्स्ट एनिवर्सरी
कुछ देर पहले अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें कपल का बेहद रोमांटिक अंदाज़ देखने को मिल रहा है। ये दोनों जिस तरह से एक-दूसरे पर प्यार की बारिश कर रहे हैं वो आपने अभी तक नहीं देखा होगा। इनकी शादी में क्या-क्या हुआ था वो सब भी इस वीडियो में देखने को मिल रहा है। कैसे इन दोनों से साथ में एंट्री ली थी और सभी लोग आंखें मूंदकर दूल्हा-दुल्हन का इंतजार कर रहे हैं उसके खूबसूरत मोमेंट्स आप देख सकते हैं। इसके अलावा हाथ में हाथ डाल एंट्री लेने के बाद क्रिकेटर का अपनी गर्लफ्रेंड को देखकर क्या रिएक्शन वो भी सामने आ गया है।
वीडियो हुआ वायरल
अथिया शेट्टी को देखते ही केएल राहुल के चेहरे पर मुस्कान आ गई और कपल ने गले लगकर अपने इस स्पेशल मोमेंट को एन्जॉय किया। इसके बाद बार-बार केएल राहुल अपनी लेडी लव को किस करते भी दिख रहे हैं। बेहद प्यार और खुशी-खुशी परिवार वालों ने उनकी शादी की रस्में पूरी करवाईं। अपने वेडिंग फोटोशूट में कपल ने खूब रोमांस किया। इतना ही नहीं इनकी हल्दी और संगीत के वीडियो भी काफी रोमांटिक हैं। हर रस्म हर फंक्शन में अथिया और केएल राहुल मुस्कुराते और प्यार जताते हुए दिखाई दे रहे हैं।
फैंस ने दी बधाई
अब इनका ये खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चला है। इसे शेयर करते हुए कपल ने कैप्शन में लिखा, ‘तुम्हें पाना घर आने जैसा है।’ अब इनका ये पोस्ट देख यूजर्स भी कपल पर प्यार लुटा रहे हैं। सभी ने इन दोनों को शादी की शुभकामनाएं दी हैं और पाजिटिविटी भेजकर सोशल मीडिया पर एक माहौल सेट कर दिया है। अब फैंस से लेकर सेलिब्रिटीज तक सभी इस वीडियो पर रिएक्ट करते नजर आ रहे यहीं ये फेयरी टेल वेडिंग का वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
59 mins agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
2 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
21 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
22 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
1 day agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines