Kishore Kumar Song: गुजरे जमाने के फेमस सिंगर किशोर कुमार को उनकी बेहतरीन आवाज के लिए जाना जाता है. उनके गाने आज भी बज जाते हैं तो पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं. उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं, जो हमेशा से ही लोगों के दिलों में रहे हैं. आज वह भले ही दुनिया में नहीं हैं लेकिन, अपनी जादुई आवाज की वजह से वह लोगों के दिलों पर राज करते रहे है. ऐसे में उनके हिट गानों में से ही आपको ‘मेरे दिल में आज क्या है’ सॉन्ग के बारे में बता रहे हैं, जो रिकॉर्डिंग के बाद उन्हें पसंद ही नहीं आया था. लेकिन, वह आज 52 साल के बाद भी हिट है. चलिए बताते हैं इसके बारे में.
दरअसल, किशोर कुमार का गाना ‘मेरे दिल में आज क्या है’ को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि रिकॉर्डिंग के बाद किशोर कुमार को उनका ये गाना पसंद नहीं आया था और वह इसे चेंज करवाना चाहते थे लेकिन तब तक इस गाने को राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर पर फिल्मा दिया गया था, जिसकी वजह से इसमें बदलाव नहीं हो पाया और वैसे का वैसा ही इस गाने को फिल्म के साथ ही रिलीज कर दिया गया था.
यह भी पढ़ें: Ikkis Screening: रेखा ने अमिताभ बच्चन के नाती अगस्तय नंदा पर लुटाया प्यार, सरेआम फोटो को किया Kiss
क्यों पसंद नहीं आया था किशोर कुमार को ये सॉन्ग?
वायरल वीडियो में बताया जा रहा है कि ‘मेरे दिल में आज क्या है’ की रिकॉर्डिंग के कुछ दिनों बाद किशोर कुमार के मन में गाने को लेकर एक सवाल आता है, जिसके बाद वह तुरंत लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के डूओ प्यारेलाल के पास फोन करते हैं और कहते हैं, ‘प्यारे ये तुमने मुझसे क्या रिकॉर्ड करवा दिया है. ये जो गाने की लाइन्स हैं, तू मुझे कहीं छुपा दे, मैं तुझे कहीं छुपा दूं…तो ये पादे-पादू क्या है? ये छुपा दे कि जगह छुपा ले और छुपा दूं कि जगह छुपा लूं होना चाहिए. ये पादे-पादू अच्छा नहीं लग रहा है. हम जल्द ही साहिर साहब से कहकर इसे ठीक करवाना चाहिए.’
यह भी पढ़ें: ‘इतिहास नहीं बदल सकती…’, सलमान खान की Battle Of Galwan के टीजर से बौखलाया चीन
किशोर कुमार का गाना ‘मेरे दिल में आज क्या है’
52 साल बाद भी सुपरहिट है सॉन्ग
हालांकि, किशोर कुमार इस गाने को बदलवा पाते इसे फिल्म ‘दाग’ में राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर पर फिल्माया जा चुका था. इसलिए इसमें कोई बदलाव नहीं हो सका और गाना ऐसे ही रिलीज किया गया. आपको बता दें कि ये गाना 52 साल के बाद भी आज सुपरहिट है. फिल्म ‘दाग’ को 27 अप्रैल, 1973 को रिलीज किया गया था. किशोर कुमार का ये गाना आज भी उतना ही पसंद किया जाता है, जितना की 52 साल पहले. वहीं, इस गाने में राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर के बीच कमाल की केमिस्ट्री भी कमाल की देखने के लिए मिली थी.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
12 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
13 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
14 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
16 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
16 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
18 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
19 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines