Kirti Kulhari के साथ हुई धोखाधड़ी, क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों, जांच में जुटी पुलिस

Kirti Kulhari: बॉलीवुड अभिनेत्री और फिल्म निर्माता कीर्ति कुल्हारी साइबर फ्रॉड का शिकार हो गई हैं. एक्ट्रेस ने पुलिस का मामले की जानकारी दे दी है, जिसके बाद पुलिस इस केस की जांच कर रही है.

Kirti Kulhari

Kirti Kulhari. image credit- social media

Kirti Kulhari: आजकल साइबर ठग हर किसी को अपना निशाना बना रहे हैं. फिर चाहे वो आम लोग हों या फिर बॉलीवुड के स्टार्स ही क्यों ना हों. अभिनेत्री और फिल्म निर्माता कीर्ति कुल्हारी साइबर फ्रॉड का शिकार हो गई हैं. साइबर अपराधियों ने उनके क्रेडिट कार्ड को यूज करके 2,43,852 रुपये की धोखाधड़ी कर दी है. अब इस मामले में मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

विज्ञापन

साइबर ठगी का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी

पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई की रात कीर्ति कुल्हारी अंधेरी पश्चिम स्थित एक मल्टीप्लेक्स में फिल्म देख रही थीं. इसी दौरान उनके मोबाइल पर 2,525 अमेरिकी डॉलर के अंतरराष्ट्रीय क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन का अलर्ट आया. अलर्ट मिलते ही उन्होंने तुरंत बैंक से संपर्क किया. जांच में पता चला कि उनके क्रेडिट कार्ड से उनकी परमिशन के बिना चार अंतरराष्ट्रीय ट्रांजैक्शन किए गए थे.

विज्ञापन

मैलवेयर या स्पाइवेयर के जरिए हुई वारदात

सूचना मिलते ही बैंक ने कार्ड को तत्काल ब्लॉक कर दिया, जिससे आगे की संभावित धोखाधड़ी रोकी जा सकी. वहीं, अभिनेत्री ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उन्होंने कभी भी अपने क्रेडिट कार्ड का पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं की हैं. शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि मैलवेयर या स्पाइवेयर के जरिए उनके मोबाइल या कार्ड से जुड़ी संवेदनशील जानकारी चुराई गई, जिसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया है.

जांच में जुटी पुलिस

अंबोली पुलिस और मुंबई पुलिस की साइबर सेल अब बैंक ट्रांजैक्शन, डिजिटल फुटप्रिंट और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक ना करें, अनजान ऐप या APK फाइल डाउनलोड करने से बचें और अपने बैंकिंग और कार्ड संबंधी अलर्ट पर लगातार नजर रखें.

विज्ञापन

हिंदी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस

कीर्ति कुल्हारी हिंदी सिनेमा की पॉपुलर अभिनेत्रियों में शामिल हैं. उन्होंने ‘पिंक’, ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’, ‘इंदु सरकार’, ‘मिशन मंगल’ और वेब सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस’ जैसी फिल्मों और प्रोजेक्ट्स में अपने दमदार अभिनय से अलग पहचान बनाई है. अब उनके साथ हुई ये साइबर ठगी एक बार फिर बता रही है कि डिजिटल अपराधी किसी को भी अपना निशाना बना सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ