Kiran Rao or Reena Dutta Networth: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को सुर्खियों में हैं. हाल ही में आमिर खान ने कंफर्म किया है कि वो अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी करने वाले हैं. इस खबर के आने के बाद जहां कुछ लोग हैरान है, तो फैंस खुशी मना रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आमिर की दोनों एक्स वाइफ किरण और रीना में कौन सबसे ज्यादा अमीर है? आइए जानते हैं कि किसके पास ज्यादा नेटवर्थ है?
रीना दत्ता की नेटवर्थ
आमिर खान ने पहली शादी रीना दत्ता से की थी. साल 1986 में दोनों ने सीक्रेट शादी की थी, लेकिन साल 2002 में दोनों का तलाक हो गया था. वहीं, अगर रीना की नेटवर्थ की बात करें तो मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार, रीना दत्ता के पास अनुमानित नेटवर्थ लगभग $2 मिलियन (तकरीबन 17 करोड़ रुपये) है.
किरण राव की नेटवर्थ
वहीं, अगर किरण राव की बात करें तो किरण राव, आमिर खान की दूसरी एक्स वाइफ हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, किरण राव की कुल संपत्ति लगभग $4 करोड़ (लगभग 320 से 340 करोड़ रुपये) है. किरण राव ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में बनाई है. जैसे ‘धोबी घाट’ और ‘लापता लेडीज’ से उन्होंने खूब नाम कमाया है.
किरण के पास है ज्यादा दौलत
साथ ही अगर आमिर खान की दोनों एक्स वाइफ की बात करें तो दोनों फिल्म इंडस्ट्री की लाइन में हैं. जी हां, रीना जहां फिल्म प्रोड्यूसर हैं, तो वहीं किरण प्रोड्यूसर होने के साथ स्क्रीनराइटर और डायरेक्टर भी हैं. रीना और किरण की नेटवर्थ देखी जाए तो किरण ज्यादा अमीर हैं. भले ही दोनों ही आमिर खान से तलाक ले चुकी हैं, लेकिन सभी को अक्सर साथ में देखा जाता है.
तीसरी शादी करने वाले हैं आमिर खान
इसके अलावा अब आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से शादी करने वाले हैं, जिसको लेकर फैंस एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. जानकारी की मानें, तो आमिर फिलहाल यूएस में हैं और वापस आने के बाद वो अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करेंगे. इसकी जानकारी खुद आमिर खान ने दी है. देखने वाली बात होगी कि इस शादी में कौन-कौन शामिल होता है या फिर ये एक प्राइवेट शादी होगी.
यह भी पढ़ें- 7 करोड़ में बनी वो हॉरर फिल्म, जिसने सिर्फ 7 दिन में कमाए 1350 करोड़
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
12 mins ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
2 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
6 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
7 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
7 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
23 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 day agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 day agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 day agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines