Kiara Advani, Toxic: साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ अपनी रिलीज के बेहद करीब है. फिल्म की रिलीज में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, ऐसे में हर किसी के मन में अब फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. इस फिल्म में यश के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं. अब फिल्म के एक प्रमोशनल इवेंट में यश ने कियारा को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया है. आइए जानते हैं कि आखिर यश ने क्या कहा?
प्रेग्नेंट थीं कियारा आडवाणी
दरअसल, फिल्म के ऑडियो लॉन्च इवेंट में यश ने कियारा को लेकर ये खुलासा करते हुए कहा कि फिल्म ‘टॉक्सिक’ की शूटिंग के दौरान कियारा आडवाणी प्रेग्नेंट थीं. इसके बावजूद भी एक्ट्रेस ने अपने काम के प्रति पूरी कमिटमेंट दिखाई और फिल्म की शूटिंग जारी रखी थी. यश ने बताया कि कियारा की प्रेग्नेंसी के दौरान वो और फिल्म की डायरेक्टर गीतू मोहनदास उनकी हेल्थ को लेकर काफी चिंतित रहते थे.
कियारा की सुरक्षा-सुविधा का खास ध्यान
यश ने कहा कि फिल्म के सेट पर उनकी सुरक्षा और सुविधा का खास ध्यान रखा जाता था. यश ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वो और गीतू मोहनदास सेट पर कियारा के लिए बाउंसर और बॉडीगार्ड की तरह रहते थे और दोनों लगातार ये कंफर्म करते थे कि कियारा को किसी तरह की परेशानी ना हो और वो सुरक्षित रहें.
प्रेग्नेंसी में कियारा ने की खूब मेहनत
इसके अलावा यश ने आगे कियारा की तारीफ करते हुए कहा कि प्रेग्नेंसी के दौरान भी उन्होंने बेहद मेहनत और लगन के साथ अपना काम करती रहीं. उनके मुताबिक कियारा का ये कमिटमेंट पूरी टीम के लिए खास था. साथ ही यश ने कियारा के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने उस मुश्किल दौर में भी पूरी मेहनत से काम किया है.
कब रिलीज होगी फिल्म?
इसी के साथ उन्होंने कियारा को धन्यवाद देते हुए इस अनुभव को अपने लिए बेहद खास बताया. यश की इस बात से ये साफ हो गया है कि फिल्म ‘टॉक्सिक’ की शूटिंग के दौरान कियारा की सेहत को लेकर पूरी टीम काफी सतर्क थी और सभी ने उनका खास ख्याल रखा है. फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज की बात करें को इस फिल्म को 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 में क्या होगी ललित मोदी की एंट्री, इंटरनेट पर ये कैसी चर्चा?
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
40 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines