हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Katrina Kaif-Vicky Kaushal के बेटे के नाम का 'उरी' से क्या है कनेक्शन? बेहद दिलचस्प है वजह

Katrina Kaif-Vicky Kaushal Son Name Uri Connection: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने बेटे का नाम रिवील किया है. कैटरीना और विक्की के बेटे के नाम का ‘उरी’ से कनेक्शन है.

विज्ञापन
Katrina Kaif-Vicky Kaushal. image credit- social media

Katrina Kaif-Vicky Kaushal Son Name Uri Connection: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने आज 7 जनवरी को अपने बेटे का नाम रिवील कर दिया है. इसको लेकर कपल ने अपने इंस्टग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि विक्की कौशल और कैटरीना के बेटे का ‘उरी’ से कनेक्शन है. आइए जानते हैं इसके बारे में…

विक्की कौशल और कैटरीना के बेटे का क्या नाम?

दरअसल, विक्की कौशल और कैटरीना ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें उन्होंने बताया है कि उनके बेटे का नाम विहान कौशल है. इस पोस्ट के सामने आने के बाद सेलेब्स और फैंस ने इस पर जमकर प्यार भी लुटाया. विहान कौशल के नाम के मतलब की अगर बात करें तो ये संस्कृत भाषा से लिया गया नाम है.

फिल्म ‘उरी’ से क्या कनेक्शन?

इसका मतलब ‘भोर’, ‘सुबह’, ‘सूर्योदय’, या ‘नई शुरुआत’ होता है, जो आशा, उजाला और नई शुरुआत का प्रतीक है. कैटरीना कैफ और विक्की कौशल, विहान को ‘अपनी रोशनी की किरण’ मानते हैं, ऐसा उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है. इस बीच अगर इसके ‘उरी’ कनेक्शन की बात करें तो आपको बता देते हैं कि फिल्म ‘उरी’ में विक्की का नाम भी मेजर विहान सिंह शेरगिल है.

विज्ञापन

विहान का फेस रिवील नहीं किया

इस पोस्ट में विक्की और कैटरीना ने अपने बेटे की पहली झलक भी शेयर की है. कपल ने विहान का फेस तो रिवील नहीं किया है, लेकिन उसके नन्हे से हाथ की फोटो शेयर की है. विक्की और कैटरीना के पोस्ट में देखा जा सकता है कि दोनों ने अपने बेटे का हाथ पकड़ा हुआ है. इस पोस्ट के सामने आने के बाद से ही ये जमकर वायरल हो रहा है और हर कोई इस पर बेहद प्यार लुटा रहा है.

कब हुआ था विहान का जन्म?

इसके अलावा अगर विहान कौशल की बात करें तो बता देते हैं कि 7 नवंबर 2025 को विहान का जन्म हुआ था. इसकी जानकारी कपल ने खुद एक पोस्ट के जरिए शेयर की थी. इसके पहले 23 सितंबर 2025 को कपल ने फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की थी कि वो जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Sudha Chandran की ये कैसी इच्छा? जीते जी कह दी मौत की बात

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola