Katrina Kaif Vicky Kaushal Reveal Son Name: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल ने पिछले साल अपने बेटे का वेलकम किया था. विक्की और कैटरीना के बेटे के जन्म के बाद से भी फैंस बेहद खुश हैं. इस बीच अब कपल ने अपने बेटे का नाम भी रिवील कर दिया है. साथ ही विक्की और कैटरीना ने बेटे की पहली झलक भी शेयर कर दी है.
कपल ने शेयर किया पोस्ट
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उनके बेटे का छोटा-सा प्यारा-सा हाथ नजर आ रहा है. पोस्ट के कैप्शन में कपल ने बेटे का नाम रिवील किया है. कैटरीना और विक्की ने अपने बेटे का नाम विहान कौशल रखा है.
क्या है विहान कौशल के नाम का मतलब?
इसके साथ ही अगर विक्की और कैटरीना के बेटे विहान कौशल के नाम के मीनिंग की बात करें तो ये संस्कृत भाषा से लिया गया नाम है, जिसका मतलब ‘भोर’, ‘सुबह’, ‘सूर्योदय’, या ‘नई शुरुआत’ होता है, जो आशा, उजाला और नई शुरुआत का प्रतीक है. कटरीना कैफ और विक्की कौशल, विहान को ‘अपनी रोशनी की किरण’ मानते हैं, जैसा उन्होंने कैप्शन में लिखा है.
क्या है कैप्शन?
विक्की और कैटरीना ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसे शेयर करते हुए लिखा है कि हमारी प्रकाश किरण, विहान कौशल, प्रार्थनाएं सुनी जाती हैं, जीवन सुंदर है, हमारी दुनिया पल भर में बदल जाती है, ग्रेटिट्यूड बियॉन्ड वर्ड्स. विक्की और कैटरीना के इस पोस्ट पर सेलेब्स से लेकर फैंस और यूजर्स ने जमकर प्यार लुटाया है और खूब रिएक्शन दिए हैं.
पिछले साल हुआ था बेटे का जन्म
गौरतलब है कि 7 नवंबर 2025 को विक्की और कैटरीना के बेटे का जन्म हुआ था. इसकी जानकारी खुद कपल ने एक पोस्ट के जरिए दी थी. जैसे ही ये पोस्ट सामने आया था, तो हर कोई बेहद खुश हो गया है. विक्की और कैटरीना की जोड़ी बेहद शानदार है और उन्हें हर किसी का बेहद प्यार मिलता है. अब दोनों अपने पेरेंट्स बन चुके हैं और इस फेज को एंजॉय कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- वो पॉपुलर रियलिटी शो, जिसके पूरे हुए 19 सीजन, फिर भी ओटीटी पर कर रहा ट्रेंड
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
2 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
2 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
2 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 days agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 days ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines