Daayra Cast Salary and Budget: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘दायरा’ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक इस फिल्म की खूब चर्चा हो रही है. इस बीच अब फिल्म की कास्ट की फीस को लेकर भी जानकारी आई है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म की स्टारकास्ट पर मेकर्स ने कितना खर्चा किया है और फिल्म का सबसे महंगा एक्टर कौन है?
‘दायरा’ की कास्ट की फीस
पृथ्वीराज सुकुमारन
खबरों के अनुसार, फिल्म ‘दायरा’ के लिए पृथ्वीराज सुकुमारन ने लगभग 8 करोड़ रुपये बतौर फीस लिए हैं. इतना ही नहीं बल्कि पृथ्वीराज ही इस फिल्म के सबसे महंगे स्टार हैं, जिन्होंने करीना कपूर खान से भी ज्यादा फीस चार्ज की है.
करीना कपूर खान
फिल्म ‘दायरा’ के लिए अगर करीना कपूर खान की बात करें तो करीना ने इस फिल्म के लिए कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये की फीस ली है.
प्रमोद सांघी और अन्य कलाकार
इसके अलावा इस फिल्म में काम करने वाले एक्टर प्रमोद सांघी ने फिल्म के लिए 60 लाख रुपये बतौर फीस लिए हैं. उनके अलावा फिल्म के लिए मौनिस रत्ता ने 40 लाख रुपये की कथित फीस चार्ज की है. साथ ही सतीश बादल ने फिल्म में काम करने के लिए 18 लाख रुपये की फीस ली है और सुमाली खानीवाले ने इस फिल्म के लिए 10 लाख रुपये लिए हैं.
फिल्म का बजट
बता दें कि सभी स्टार्स की फीस रिपोर्ट्स के आधार पर है. मेकर्स या फिर कलाकारों ने इस फिल्म को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, जो भी आंकड़े हैं, वो रिपोर्ट्स के आधार पर सामने आए हैं. ऐसे में इसको कंफर्म नहीं माना जा सकता, लेकिन अगर रिपोर्ट्स के आधार पर आई ये जानकारी सही है, तो फिल्म ‘दायरा’ के मेकर्स ने कास्ट पर अच्छा-खासा खर्चा किया है. इसी के साथ बजट की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म का बजट 3 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.
कब रिलीज होगी फिल्म?
वहीं, अगर फिल्म ‘दायरा’ की रिलीज की अगर बात करें तो इस फिल्म को 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है. फिल्म की रिलीज का लोगों को बेसब्री से इंतजार है. हालांकि, देखने वाली बात होगी कि रिलीज के बाद फिल्म का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसी ओपनिंग करती है, जिसका पता फिल्म की रिलीज के बाद ही लगेगा.
करीना और पृथ्वीराज का किरदार
बताते चलें कि फिल्म में करीना कपूर खान ने डीसीपी अंजूनी कोहली का किरदार अदा किया है और पृथ्वीराज इस फिल्म में डीसीपी रमन कुमार के रोल में नजर आने वाले हैं.
यह भी पढ़ें- Ramayana के पहले गाने को 5 घंटे में मिले इतने व्यूज, लोगों के दिलों पर छाया Jai Jai Ram
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
5 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
7 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
9 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
10 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
13 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
15 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
16 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
18 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
21 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines