Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक कंगना की चर्चा हो रही है. इस बीच अब कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नया सेल्फी वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर विवादित बयान का बचाव किया है. आइए जानते हैं कि आखिर कंगना का क्या कहना है?
कंगना ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए कंगना रनौत ने इसके कैप्शन में लिखा है कि प्रधानमंत्री जी से प्रेरणा लेकर मैंने एक सेल्फी वीडियो पोस्ट की है. मुझे अपने विचार जरूर बताएं, साथ ही, गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं.
लोगों ने दिया रिएक्शन
कंगना के इस वीडियो पर अब फैंस और यूजर्स भी अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं. वहीं, अगर वीडियो की बात करें तो इस वीडियो में कंगना रनौत कह रही हैं कि मैंने कुछ प्रोटेस्टर्स को जो कि गटर छाप, अनैतिक और अश्लील बिहेवियर पर बात की है. उनके मुताबिक, इस तरह का व्यवहार समाज में नोर्मल नहीं होना चाहिए.
क्या बोलीं कंगना?
इसके अलावा कंगना ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उन्होंने सार्वजनिक जगहों पर हो रहे ऐसे व्यवहार पर आपत्ति जताई. उनका कहना है कि समाज को ऐसे व्यवहार को स्वीकार नहीं करना चाहिए, जिसमें गलत भाषा या हरकतें शामिल हों. अपने वीडियो में कंगना ने मीडिया पर भी निशाना साधा.
सामाजिक सीमाओं का पालन जरूरी
साथ ही कंगना ने उन लोगों को भी जवाब दिया, जो कहते हैं कि सिर्फ महिलाओं पर ही मर्यादा और अनुशासन का बोझ क्यों डाला जाता है. कंगना का कहना है कि अनुशासन और सामाजिक सीमाओं का पालन करना हर किसी के लिए जरूरी है. कंगना के अनुसार, सार्वजनिक व्यवहार को संविधान और समाज की सीमाओं के अंदर रहना चाहिए.
कंगना और सौरव दास
गौरतलब है कि कंगना का ये बयान ऐसे समय में आया है, जब कंगना और CJP के प्रवक्ता सौरव दास के बीच सोशल मीडिया पर लगातार बहस चल रही है. जी हां, सौरव दास ने पहले कंगना की आलोचना की थी, जिस पर जवाब देते हुए कंगना ने उन्हें बेकार और बेरोजगार तक कह दिया था.
यह भी पढ़ें- Kareena Kapoor की फिल्म Daayra का धांसू पोस्टर रिलीज, रिलीज डेट का भी हुआ ऐलान
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
19 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
1 day agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
2 days agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 days ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 days agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 days agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines