Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर ही किसी ना किसी विवाद में फंस जाती हैं. कभी अभिनेत्री अपने बयान को लेकर चर्चा में आती हैं, तो कभी वो अपने बयान को लेकर ट्रोल हो जाती हैं. इस बीच अब कंगना का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस का ये वीडियो उनके जेन जी के खिलाफ गटर जनरेशन वाले कमेंट के बीच वायरल हुआ है. आइए जानते हैं कि आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या है?
कंगना का पुराना वीडियो वायरल
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो साल 2018 का है, जिसमें कंगना कांस फिल्म फेस्टिवल के बाद की पार्टी में दिख रही हैं. इस वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं. इंटरनेट पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री ब्लैक ड्रेस में डांस करती और पार्टी करती नजर आ रही हैं.
कुछ ने किया ट्रोल तो कुछ ने बचाव
सोशल मीडिया पर वायरल हुए कंगना के इस वीडियो पर कमेंट सेक्शन में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली हैं. जहां कुछ यूजर्स ने कंगना को ट्रोल किया और क्लिप में उनके बेफिक्र अंदाज और उनके विचारों के बीच अंतर बताया, तो वहीं कुछ यूजर्स ने उनका बचाव किया है.
सौरव दास की आलोचना
गौरतलब है कि हाल ही में कंगना रनौत ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता सौरव दास की आलोचना की थी. एक्ट्रेस ने उनके स्टूडेंट होने के दावे पर सवाल उठाए और उन्हें पूरी तरह बेकार और बेरोजगार बताया। उनके ये कमेंट्स सीजेपी के नेतृत्व वाले नीट विरोध प्रदर्शनों पर उनकी टिप्पणियों की आलोचना के बाद आए.
कंगना और सौरव के बीच जुबानी जंग
इतना ही नहीं बल्कि कंगना और सौरव के बीच ये जुबानी जंग इस हफ्ते की शुरुआत में तब शुरू हुई थी, जब दास ने एक्ट्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि उनकी अपनी पार्टी के सदस्य भी उन्हें गंभीरता से नहीं लेते. कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरीज की एक सीरीज में दास की स्टूडेंट के तौर पर काबिलियत पर सवाल उठाए और उन्हें बेकार और बेरोजगार कहा था. अब दोनों के बीच जुबानी जंग जारी है.
यह भी पढ़ें- Salman Khan को हुआ मोटा फायदा, करोड़ों में बेचा बांद्रा वाला अपार्टमेंट, जानें डिटेल्स
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
20 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
1 day agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
2 days agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 days ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 days agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 days agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines