Jaya Prada Arrest Warrant: बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व सांसद जया प्रदा (Jaya Prada) कई बार विवादों में घिर चुकी हैं। एक्ट्रेस की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है, अब रामपुर कोर्ट ने एक्ट्रेस के खिलाफ दूसरा अरेस्ट वारंट जारी किया है, लेकिन वो अदालत में पेश नहीं हुईं। जया प्रदा (Jaya Prada) पर आरोप है कि उन्होंने 2019 लोक सभा चुनाव में आचार संहिता (Code of Conduct) का उल्लंघन किया था, जिसके लिए उन्हें पहले 6 बार वारंट जारी किया गया था। बता दें, जया प्रदा के खिलाफ स्वार और केमरी थाने में FIR दर्ज की गई थी।
जमानत समझौते हुआ जब्त
कहा जाता है कि जया को कई बार कोर्ट में बुलाने का आदेश दिया गया, लेकिन वो कई महीनों से फरार हैं। अदालत ने उनके इस जमानत समझौते को जब्त कर लिया और अगली सुनवाई 25 जनवरी, 2024 को होनी है। सुनवाई उत्तर प्रदेश के एमपी-एमएलए अदालत, रामपुर में होगी।
ये भी पढ़ें-बचपन से इंडस्ट्री पर किया रूल, जीता नेशनल अवार्ड
मुंबई और दिल्ली में की गई तलाश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जया प्रदा पर आचार संहिता लागू होने के बाद नूरपुर गांव में सड़क का उद्घाटन करने का आरोप है, साथ ही कहा जाता है पिपलिया गांव में बैठक के दौरान उन्होंने कुछ आपत्तिजनक बयान दिया था। दोनों मामलों की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस के खिलाफ पहले से ही सात गैर-जमानती वारंट दर्ज हैं। एक्ट्रेस के वकील ने कोर्ट में गैर-जमानती वारंट को रद्द करने के लिए प्रार्थना पत्र भेजा था, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था।
2019 में लड़ी थीं चुनाव
जया प्रदा की तलाश जारी है, उनकी तलाश के लिए पुलिस मुंबई और दिल्ली तक जा चुकी है और उनके आवासों पर छापेमारी कर चुकी है। बता दें 2019 के लोकसभा चुनाव में जया प्रदा रामपुर सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं और हार गईं थीं।
ये भी पढ़ें-तवायफ से था इस मशहूर एक्ट्रेस का रिश्ता
संबंधित खबरें
'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
4 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
6 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
10 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
4 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
4 days ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
4 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
5 days agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines