Janhvi Kapoor Interview: जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। कॉफी विद करण में बवाल एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए हैं। वहीं अब एक्ट्रेस ने फिल्म कंपेनियन को एक इंटरव्यू दिया है। उन्होंने इस दौरान अपनी डीप फेक (Deep Fake) फोटोज के बारे में बताया है। एक्ट्रेस का कहना है जब वो 15 साल की थीं तब उनकी डीपफेक फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं, वो तब इसके खिलाफ आवाज नहीं उठा पाईं, क्योंकि उस वक्त उन्हें लगा अगर वो ऐसा करेंगी तो लोग सोचेंगे उन्होंने अटेंशन के लिए ये सब किया है।
किसी से नहीं किया दर्द बयां
जाह्नवी (Janhvi Kapoor) अपने दर्द के बारे में बताते हुए आगे कहती हैं, मैंने जिंदगी में बहुत कुछ झेला है, मेरे लिए अब ये सब चीजें सही में मायने नहीं रखती। मुझे लगता है मेरी सारी भावनाएं अंदर ही अंदर कहीं मर गईं थीं, मुझे खुद नहीं पता था मुझे क्या चाहिए और क्या नहीं। मुझे नहीं पता था कि डीपफेक के खिलाफ बोलने का अधिकार मेरे पास है कि नहीं। एक पब्लिक फिगर होने के नाते मुझे लगा, लोग सोचेंगे मैं ये सब अटेंशन के लिए कर रही हूं।
ये भी पढ़ें-दीपिका Fighter बन क्यों ढूंढ रही हैं Wing Man?
रश्मिका मंदाना की तारीफ में बोली ये बात
जाह्नवी आगे बताती हैं, आज मैं बिना किसी डर के साथ कह सकती हूं कि जो मेरे साथ हुआ वो बहुत गलत था और मुझे उसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। जाह्नवी ने अपने इंटरव्यू में साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की भी डीप फेक मामले को लेकर तारीफ की। उन्होंने कहा, मैं रश्मिका के लिए खुश हूं और सराहना करती हूं कि उन्होंने अपने खिलाफ स्टैंड लिया।
वहीं जाह्नवी के वर्कफ्रंट की अगर बात करें तो वो फिलहाल अपनी पहली तेलुगु फिल्म ‘देवारा’ की शूटिंग कर रही हैं और जल्द ही स्पोर्ट्स ड्रामा मिस्टर एंड मिसेज माही में नजर आएंगी।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
7 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
12 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
13 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 days agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines