Drishyam 3: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर आज 9 सितंबर को रिलीज कर दिया गया है. फिल्म का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया. साथ ही सभी फिल्म के ट्रेलर की तारीफ करते नजर आए. हालांकि, फिल्म के ट्रेलर में अक्षय खन्ना नजर नहीं आए और उनकी जगह इस फिल्म में जयदीप अहलावत दिख रहे हैं. फिल्म में जयदीप अहलावत ने अक्षय को रिपेल्स किया है?
जयदीप अहलावत ने ली अक्षय खन्ना की जगह
फिल्म के ट्रेलर में अक्षय खन्ना की जगह जयदीप अहलावत नजर आए हैं. आज गोवा में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च का इवेंट था, जिसमें जयदीप अहलावत ने भी शिरकत की थी. इस दौरान जयदीप अहलावत ने अक्षय खन्ना को रिप्लेस करने पर अपना रिएक्शन भी दिया. जयदीप ने कहा कि उस किरदार को इसके साथ जोड़ना सही नहीं है.
जयदीप का किरदार
जयदीप ने कहा कि ये एक अलग कैरेक्टर है और कहानी में नया है. मीरा देशमुख और सलगांवकर फैमिली के साथ पहली बार जुड़ रहा है. इस किरदार को अभिषेक ने बहुत गहराई के साथ लिखा है. साथ ही उसके लुक और ढंग पर बारीकी से ध्यान दिया गया है. बता दें कि इस फिल्म में जयदीप अहलवात क्राइम ब्रांच के ऑफिसर एसपी राजवीर सिंह तोमर के किरदार में नजर आने वाले हैं.
अजय देवगन ने क्या कहा?
इतना ही नहीं बल्कि अजय देवगन ने भी इस पर बात की है. अजय देवगन ने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में कहा कि फिल्म की कहानी में जयदीप के किरदार की एंट्री इस वजह से हो रही है कि पुलिस विजय सलगांवकर के केस को सुलझा नहीं पा रही है तो अब जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है.
‘दृश्यम 2’ में अक्षय खन्ना
गौरतलब है कि फिल्म ‘दृश्यम 2’ में अक्षय खन्ना ने आईपीएस अधिकारी तरुण अहलावत का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. फिल्म के मेकर्स ने उन्हें जहन में रखकर तीसरे पार्ट ‘दृश्यम 3’ को आगे बढ़ाया, लेकिन फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद उन्होंने ‘दृश्यम 3’ के लिए साइन अपना कॉन्ट्रैक्ट तोड़ दिया.
कब रिलीज होगी?
अब फिल्म में उनकी जगह इस फिल्म में जयदीप अहलावत ने ले ली है. हालांकि, फिल्म में उनका किरदार अलग बताया जा रहा है. अब देखने वाली बात ये होगी कि फिल्म में जयदीप कैसा परफॉर्म करते हैं और उनके किरदार को लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है, जिसका पता अब फिल्म की रिलीज के बाद ही लगेगा. बता दें कि ये फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज के लिए तैयार है.
यह भी पढ़ें- Ranabaali का धमाकेदार टीजर रिलीज, इंटरनेट पर आते ही छा गए विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
22 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
1 day ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
2 days agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
2 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
2 days ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
2 days agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
2 days agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
2 days agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines