Jacqueline Fernandez: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज आज 11 अगस्त को अपना बर्थडे मना रही हैं. जैकलीन फर्नांडीज के जन्मदिन के खास मौके पर फैंस और एक्ट्रेस के चाहने वाले उन्हें विश कर रहे हैं और उनपर प्यार लुटा रहे हैं. इस बीच अब महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने भी जेल से जैकलीन को लेटर लिखा है और उसमें बड़े-बड़े दावे किए हैं. आइए जानते हैं कि सुकेश चंद्रशेखर ने इस बार क्या कहा है?
जैकलीन को सुकेश ने लिखा लेटर
दरअसल, सुकेश चंद्रशेखर दिल्ली के मंडोली जेल में बंद है. आज जैकलीन के जन्मदिन के मौके पर सुकेश चंद्रशेखर ने फिर एक्ट्रेस को चिट्ठी लिखी है. सुकेश ने अपनी कथित गर्लफ्रेंड जैकलीन फर्नांडिस को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें बड़े-बड़े तोहफे देने का भी दावा किया है. इस चिट्ठी में सुकेश ने जैकलीन को एक फिल्म स्टूडियो तोहफे में देने का दावा किया है.
बड़े-बड़े गिफ्ट देने का दावा
इतना ही नहीं बल्कि इसी के साथ सुकेश ने फुटबॉल स्टेडियम और एक फुटबॉल क्लब और टीम (JF-FC) तोहफे में देने का भी दावा किया है. ऐसा पहली बार नहीं है जब सुकेश ने जेल के अंदर से जैकलीन को लेटर लिखा है या फिर कोई बड़ी चीज तोहफे में देने की बात कही है. इसके पहले भी वो कई बार ऐसा कर चुका है.
हिंदी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस
इसके अलावा अगर जैकलीन की बात करें तो जैकलीन हिंदी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. जैकलीन ने एक से बढ़कर एक फिल्म में काम किया है और दर्शकों के दिलों को जीता है. जैकलीन की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने थ्रिलर फिल्मों में सस्पेंस का तड़का और हॉरर-कॉमेडी में दर्शकों को हंसाने का काम शानदार ढंग से किया है.
फैंस दे रहे जन्मदिन की बधाई
उन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी और दिलकश अंदाज से हमेशा फैंस का दिल जीता है. अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में देने वाली जैकलीन की कई यादगार फिल्में OTT प्लेटफॉर्म्स पर भी मौजूद हैं, जिन्हें आप घर बैठे कभी भी देख सकते हैं. आज अभिनेत्री का जन्मदिन है और इस मौके पर सभी उन्हें याद कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- 65 साल का वो हीरो, जिसकी एक-दो नहीं 33 फिल्में नहीं हुईं रिलीज, किसी का बिगड़ा बजट, तो किसी को नहीं मिला फाइनेंसर
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
7 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
8 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
9 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
11 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
16 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
22 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
1 day ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
1 day agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
1 day ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines