Ira Khan and Nupur Shikhare: आमिर खान की लाडली आयरा खान (Ira Khan) और नुपुर शिखरे ने कल घरवालों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज की। इनकी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जहां लोगों को आयरा खान का लुक काफी यूनिक लगा तो दूसरी तरफ फैंस नुपुर शिखरे के ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर दंग रह गए। दरअल नुपुर हाफ पैंट और बनियान में ही अपनी बारात लेकर वेडिंग वेन्यू पहुंचे और इन कपड़ो में ही इन्होंने रजिस्टर्ड मैरिज की।
उनका ये लुक फैंस का ध्यान अपनी और खींच रहा है और वो खुद को कमेंट्स करने से नहीं रोक पाए, उन्होंने नुपुर के लुक पर कमेंट्स की बरसात कर दी। वहीं अब आयरा खान ने अपने पति के बचाव में कमेंट्स इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया और सब ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। एक यूजर ने लिखा, इसके पास कपड़े नहीं हैं क्या। दूसरे ने लिखा, लगता है दोनों ही पागल है, एक ने तो ये तक कह दिया, दूल्हा भूल गया है, आज मेरा निकाह है, कुछ यूजर्स का कहना है घर में कर लेते शादी इससे अच्छा।
‘वह घोड़े पर नहीं आए थे’
आयरा खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर नूपुर की एक फोटो शेयर की और लिखा, ‘वह घोड़े पर नहीं आए थे। वह वेन्यू तक भागे थे और मैंने रास्ते में प्यारे पोस्टर लगाए।’
आयरा का लुक
वहीं आयरा के लुक की अगर बात करें तो उन्होंने कोर्ट मैरिज के लिए लहंगा पहना था। कोर्ट मैरिज के बाद अब 8 से 10 जनवरी के बीच कपल का ग्रैंड रिसेप्शन उदयपुर में आयोजित होगा।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 hr agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
7 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
9 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
1 day agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
1 day agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 days ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 days agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 days agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines