Ira Khan-Nupur Shikhare Wedding: आमिर खान की लाडली आयरा खान और नुपुर शिखरे शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, कपल शादी के लिए पूरी तरह तैयार हैं, ये जोड़ा कोर्ट मैरिज करेगा। अभी आयरा खान (Ira Khan) को सैलून से बाहर निकलते हुए देखा गया था। दूसरी तरफ होने वाले दूल्हे नुपुर शिखरे अपनी बारात बहुत ही अनोखे अंदाज में ले जा रहे हैं, उनका ये अंदाज फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें नुपुर शिखरे उनकी फैमिली और दोस्त ढोल-नगाड़ों की धुन पर जोश के साथ नाचते हुए दिख रहे हैं। वहीं इससे पहले उनका एक वीडियो सामने आया था, जहां वो शादी वेन्यू के लिए 8 किलोमीटर तक दौड़ते नजर आए हैं, हाफ पैंट और टी शर्ट में नुपुर बहुत ही कूल लग रहे हैं और उनका ये देख फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स
फैंस उनका ये वीडियो देखकर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं, एक ने लिखा, ये दोनों ही पागल हैं, दूसरे यूजर ने लिखा, ऐसा दुल्हन-दूल्हा पहली बार देख रहे हैं। एक यूजर ने कहा, ये क्या चल रहा है । वहीं कुछ लोग आयरा खान के लिए खुश होते नजर आए हैं।
13 जनवरी को होगा ग्रैंड रिसेप्शन
बता दें, आयरा खान अपनी शादी के लिए लहंगा पहनेंगी तो वहीं नुपुर टक्सिडो में नजर आएंगे, ये जोड़ा कोर्ट मैरिज करके उदयपुर के लिए रवाना हो जाएगा और खबर है कि 13 जनवरी को कपल सितारों के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन करेगा। वहीं बताया जा रहा है शादी के बाद पिता आमिर खान अपने मुंबई में एक शानदार रिसेप्शन पार्टी देंगे, जहां उनके करीबी दोस्त मौजूद होंगे।
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
1 day ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
2 days agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
2 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
2 days ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
2 days agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
2 days agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
2 days agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines