Ira Khan Wedding Functions: आमिर खान की लाडली आयरा खान (Ira Khan) बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे की दुल्हन बनने के लिए तैयार हैं, कल दोनों कोर्ट मैरिज करेंगे। कपल के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। आज उनकी हल्दी सेरेमनी थी, कल के फंक्शन्स के लिए भी आयरा और नुपुर के घरवाले पूरे जोश के साथ तैयार हैं। अब उनकी शादी को लेकर नुपुर की बुआ और आमिर खान (Aamir Khan) की बहन निखत खान हेगड़े ने कुछ बातें शेयर की हैं।
कैसे हुई मेहंदी सेरेमनी?
ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, निखत खान का कहना है, आज हम नुपुर के घर मेंहदी लेकर गए थे, हम सभी ने मेंहदी सेरेमनी की। निखत ने आगे बताया, वहां उन्होंने बड़ी नथ के साथ नवारी पहनी और इसके साथ महाराष्ट्रीयन कपड़े भी पहने।
इसके बाद उन्होंने शादी के संगीत पर भी चर्चा की, उन्होंने कहा, हम संगीत के लिए ढोल पर गाने की प्रैक्टिस कर रहे हैं। निखत खान ने बताया संगीत का फंक्शन बहुत की कैजुअल होगा, ढोल के साथ शादी के गाने गाए जाएंगे। आमिर खान भी गाने की तैयारी कर रहे हैं, दुल्हन की बुआ निखत खान ने आगे बताया बनारस, लखनऊ और दिल्ली से उनकी फैमिली आएगी और आमिर खान की एक्स वाइफ रीना के साइड की फैमिली भी दिल्ली और पंजाब से आई है।
ये भी पढ़ें-Ira Khan की हल्दी सेरेमनी शुरू
मुंबई में होगा रिसेप्शन
निखत ने आगे उदयपुर में होने वाले शादी के फंक्शन्स का भी जिक्र किया, उन्होंने कहा, उदयपुर की प्लानिंग आयरा और नुपुर (Nupur Shikhare) के दोस्तों के लिए हैं, वहां हम संगीत और मेहंदी का कार्यक्रम अरेंज करेंगे, उन्होंने बताया, ये सिर्फ एक रजिस्टर्ड शादी है। बता दें, शादी के बाद आमिर खान मुंबई में एक रिसेप्शन देंगे, इसमें बॉलीवुड के तमाम हस्तियों को बुलाया जाएगा।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
2 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
5 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
6 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
8 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
1 day ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 day agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 day agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 day ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines