नुपुर शिखरे की हुईं Ira Khan, हॉफ पैंट और टीशर्ट पहन घरवालों के बीच की कोर्ट मैरिज, सामने आया पहला वीडियो

Ira Khan Nupur Shikhare Wedding first Video: आमिर खान की बेटी आयरा खान ने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है, कपल का पहला वीडियो सामने आया है।

imgonline-com-ua-twotoone-kys37POuRHFJEd0P (1)

pic credit-instagram

Ira Khan Nupur Shikhare Wedding first Video: आयरा खान और नुपुर शिखरे ऑफिशियली एक-दूजे के हो गए हैं, कपल का शादी के बाद पहला वीडियो सामने आया है, जहां उन्होंने घरवालों और करीबी रिश्तेदारों के बीच कोर्ट मैरिज की। वीडियो में देखा जा सकता है नुपुर कुछ कागजात पर अपने हस्ताक्षर कर रहे हैं, जिसके बाद आमिर खान और उनके घरवालें तालियां बजाते दिख रहे हैं।

विज्ञापन

कपल के आउटफिट की बात करें तो आयरा क्रीम कलर के लहंगे में नजर आई है तो वहीं नुपुर ने कोर्ट मैरिज के लिए बहुत ही कैजुअल लुक रखा है, उन्हें हॉफ पैंट और टीशर्ट में देखा जा सकता है। वहीं आमिर खान ने कुर्ता पायजामा पहना है जिसे उन्होंने गुलाबी रंग की पगड़ी के साथ पेयर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ढोल की धुन पर नाचे थे नुपुर

शादी से पहले भी नुपुर के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जहां नुपुर बहुत ही अनोखे अंदाज में अपनी बारात लेकर शादी के वेन्यू तक पहुंचे, उन्हें अपनी फैमिली के साथ ढोल की धुन पर नाचते देखा गया। इस बीच जो जिस चीज ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा वो था नुपुर शिखरे का आउटफिट नुपुर अपनी बारात से लेकर शादी तक इसी आउटफिट में नजर आए हैं। जिसे लेकर फैंस ने उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। वहीं दुल्हन आयरा खान सैलून के बाहर स्पॉट हुई थीं और उन्होंने   ‘ब्राइड टू बी’ का हेयरबैंड  पहना हुआ था।

विज्ञापन

8 जनवरी को उदयपुर में होगी शादी

वहीं बताया जा रहा है, कुछ देर बाद मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन शुरू होने वाला है। इसके बाद ये कपल 8 जनवरी को उदयपुर में ग्रैंड वैंडिग करेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ