Ira Khan Nupur Shikhare First Wedding video: आमिर खान की लाडली आयरा खान और नुपुर शिखरे ने कोर्ट मैरिज कर ली। मैरिज के बाद एक वीडियो सामने आया था, जिसमें नुपुर शिखरे कागज पर हस्ताक्षर कर रहे थे। अब दोनों की शादी का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें आमिर खान को भी ताली बजाते देखा गया। वहीं अब रेजिस्टर्ड मैरिज के बाद कपल घरवालों और शादी में आए मेहमानों के साथ फोटो खिंचवाते नजर आ रहा है और मीडिया के सामने जमकर पोज दे रहा है।
फैमिली मेंबर्स के साथ दिए पोज
विरल भयानी के अकाउंट पर कपल का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है आयरा खान और नुपुर (Ira Khan Nupur Shikhare Wedding) पिता आमिर खान के साथ पोज दे रहे हैं। इसके बाद कपल ने एक फैमिली फोटो खिचवाईं, जिसमें आयरा खान की मां रीना दत्ता, पिता आमिर खान, सौतेली मां किरण राव, आयरा के भाई जुनैद और आजाद, नूपूर की मां उत्तम शिखरे नजर आए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है सभी फैमिली मेंबर्स के चेहरे पर मुस्कान है तो वहीं आमिर खान खुशी के साथ-साथ थोड़ा भावुक होते नजर आ रहे हैं।
फैंस ने कपड़े देख किया ट्रोल
बता दें जहां नुपुर ने कोर्ट मैरिज के लिए हॉफ पैंट और बनियान लुक रखा था वहीं अब उन्हें ब्लू शेरवानी में देखा जा सकता है, तो वहीं आयरा खान ने प्लाजो के साथ ब्लू ब्लाउज और चुनरी को पेयर किया है, इस लुक में वो बहुत प्यारी लग रही हैं।
फैंस ने भी वीडियो पर मजेदार कमेंट्स की बरसात कर दी है, एक ने लिखा, लहंगा पहनने का तरीका थोड़ा कैजुअल है, दूसरे ने लिखा, इन्होंने एक बार फिर से साबित कर दिया पैसों से क्लास नहीं आता। वहीं कुछ लोगों ने आमिर खान को भी ट्रोल करना शुरू कर दिया है, यूजर्स ने लिखा-लगता है 3 इडियट्स के सेट से पगड़ी चुरा ली है। फैंस के कमेंट्स अभी भी जारी हैं, कुछ यूजर्स ने फैमिली के सिंपल लुक की भी तारीफ की।
संबंधित खबरें
मर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
10 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
11 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
16 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
17 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
1 day agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
1 day agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
1 day ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines