पहली करोड़पति सिंगर जो कोठे पर रहती थी, लेकिन उसके पास रानियों से ज्यादा गहने थे

India First Richest Singer lived in Brothel: कई साल पहले भारत में गाने को एक अच्छा पेशा नहीं समझा जाता है, कुछ लोग सिर्फ मजबूरी में गाना गाते हैं। इन्हीं में एक पॉपुलर नाम भारत की सिंगर का भी है जो कोठे में रहकर गाना गाती थीं।

crorepati female singer who lived in brothel

pic credit -social media

India First Richest Singer lived in Brothel: आजकल कई सिंगर ऐसे हैं, जो गाने के लिए लाखों रुपए चार्ज करते हैं। लेकिन 20 वीं सदी की शुरुआत में ऐसा नहीं था, पहले गाने को एक सम्मानजनक पेशा नहीं माना जाता था और ज्यादातर जगहों पर तवायफ (Tawaif) या वेश्या ही गाना गाती थीं। इन्हीं में कई सिंगर ऐसे भी होते थे जिनके पास करोड़ों की दौलत थी, लेकिन तब भी वो कोठे में रहती थी। ये उन दिनों भारत में एक चलन बन गया था।

ये बनीं भारत की पहली सिंगिंग सुपरस्टार

इनमें ही एक नाम है एंजेलिन येवार्ड (Angeline Yeoward) का, जो भारत की पहली सिंगिंग सुपरस्टार थी और अपने गौहर जान के नाम से पॉपुलर थीं। 1873 में इनका जन्म हुआ और ये भारत में रिकॉर्ड पर गाना रिकॉर्ड करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। इन्होंने साल 1902-20 तक दस भाषाओं में 600 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए, जिससे वह घर-घर में जानें जाने लगीं और उन्हें ‘ग्रामोफोन गर्ल’ और ‘द’ के टैग दिए गए।

गाने के लिए मिलती थी इतनी रकम

समय के साथ, जब उनके गाने मशहूर होने लगे, तो एंजेलिन ने प्रति गीत 3000 रुपये की बड़ी रकम (उन दिनों) चार्ज करना शुरू कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई रियासतों के शासकों ने उन्हें अपने दरबारों और महफिलों में परफॉर्मेंस देने के लिए इनवाइट भेजा था।

ऐसे हुई गहनों की भरमार

एंजेलिन जब भी कोई इनवाइट स्वीकार करती थीं तो बड़े दल के साथ ट्रेन में जर्नी करती थीं। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें कई राजाओं से गिफ्ट के रूप में गहने और सोना भी मिलता था, जिससे उनका खुद का कलेक्शन कई रानियों और राजकुमारियों की संपत्ति से ज्यादा हो गया था। कुछ रिपोर्टों के अनुसार, 1930 में उनकी मृत्यु तक उनकी संपत्ति 1 करोड़ रुपये से अधिक हो गई थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ