Independence Day 2026: आजादी के कुछ ऐसे सदाबाहर गाने हैं, जो हर साल सुने जाते हैं. एक बार फिर से स्वतंत्रता दिवस का खास मौका आने वाला है. ऐसे में भारतीयों की प्लेलिस्ट में एक बार फिर से देशभक्ति से भरे गाने ऐड हैं. आजादी को गहरायी तक महसूस करने के लिए आज हम भी आपको पांच सदाबाहर गानों के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में…
देशभक्ति से भरे पांच सदाबाहर गाने
तेरी मिट्टी
स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर अक्षय कुमार की फिल्म केसरी का ‘तेरी मिट्टी’ गाना सबसे चर्चित देशभक्ति गीतों में शामिल है. ये गाना देश के लिए बलिदान देने वाले सैनिकों की भावनाओं और त्याग को मार्मिक तरीके से सामने रखता है. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आप इसे अपनी प्लेलिस्ट में जोड़ सकते हैं.
संदेशे आते हैं
सनी देओल की फिल्म बॉर्डर का ‘संदेशे आते हैं’ गाना भी पॉपुलर देशभक्ति गीतों में से एक है. ये गाना भारतीय सैनिकों और उनके परिवारों की भावनाओं को बयां करता है. स्वतंत्रता दिवस और कारगिल विजय दिवस जैसे मौकों पर जब लोग इस गाने को सुनते हैं, तो आज भी इमोशनल फील करते हैं.
आई लव माई इंडिया
इसके अलावा अगर आपने फिल्म ‘परदेस’ देखी है, तो इस फिल्म का गाना ‘आई लव माई इंडिया’ जरूर सुना होगा. ये गाना देश के प्रति गर्व और प्रेम की भावना को सामने लाता है. शाहरुख खान, महिमा चौधरी और अमरीश पुरी अभिनीत इस फिल्म का ये गाना आजादी के मौके पर अलग ही इमोशनल फील देता है.
ऐसा देश है मेरा
इसके अलावा फिल्म ‘वीर-जारा’ का भी एक गाना देशभक्ति से भरे आइकॉनिक गानों की लिस्ट में आता है. फिल्म का गाना ‘ऐसा देश है मेरा’ भी देशभक्ति से भरा गाना है. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज भी स्कूलों में होने वाले प्रोग्राम इस गाने के बिना अधूरे माने जाते हैं.
ये देश है वीर जवानों का
इसी के साथ दिलीप कुमार और वैजयंतीमाला पर फिल्माया गया गाना ‘ये देश है वीर जवानों का’ भी स्वतंत्रता दिवस की प्लेलिस्ट में टॉप पर रहता है. इस गाने को साहिर लुधयानवी ने लिखा था और इसके गायक मोहम्मद रफी और एस. बलबीर थे.
यह भी पढ़ें- Mallika Sherawat पर फिदा हैं Tom Cruise! 49 साल की हसीना का हैरान करने वाला दावा
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
10 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
11 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
12 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
14 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
14 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
16 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
17 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines