Independence Day 2026: आज पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा है. राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर हर कोई खास अंदाज में इसे सेलिब्रेट कर रहा है. इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स भी पीछे नहीं हैं और वो भी अपने-अपने अंदाज में इसे सेलिब्रेट कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि सेलेब्स किस तरह से स्वतंत्रता दिवस को मना रहे हैं?
सेलेब्स ने ऐसे मनाया आजादी का जश्न
रकुल प्रीत सिंह
पॉपुलर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में रकुल तिरंगा लहराती नजर आ रही हैं. उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए लिखा है कि एक आसमान, एक तिरंगा, एक मिट्टी, एक पहचान. रंग अलग हों, दिल एक हों, यही तो है मेरा हिंदुस्तान.
भूमि पेडनेकर
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं. पोस्ट को शेयर करते हुए भूमि ने भी इसके कैप्शन में स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है. साथ ही लंबा-सा कैप्शन लिखा है.
रवीना टंडन
इसके अलावा अभिनेत्री रवीना टंडन ने भी स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर झंडा फहराया है. साथ ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी फोटो शेयर कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है.
अनुपम खेर
इसी के साथ वेटरन एक्टर अनुपम खेर ने तिरंगा हाथ में लिए एक भावुक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने भी स्वतंत्रता दिवस के किस्सों को याद किया है. अनुपम का ये वीडियो भी इंटरनेट पर छाया हुआ है.
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार ने भी अपने एक्स पर एक खास पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है कि हमारे तिरंगे की शान सदा बनी रहे, हर दिल में उम्मीद और हर आंख में बेहतर कल का सपना हो. आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, जय हिंद. इस तरह सभी सेलेब्स आजादी का जश्न मना रहे हैं.
यह भी पढ़ें- Toxic की शूटिंग के दौरान क्यों कियारा आडवाणी को मिलता था स्पेशल ट्रीटमेंट? यश ने भी रखा खास ख्याल
संबंधित खबरें
मर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
16 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
17 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
22 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
23 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
1 day agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
1 day agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
1 day ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines