Why Hrithik Roshan not marraige Saba Azad till date: अनिल कपूर, दीपिका पादुकोण अभिनीत अपकमिंग फिल्म के मुख्य अभिनेता Hrithik Roshan का आज जन्मदिन है। इस मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलस्प तथ्यों से अवगत करवाएंगे। Fighter actor Hrithik Roshan का सुजैन खान से तलाक 2014 में ही हो गया था। उसके बाद 2022 में सबा आजाद इनकी जिंदगी में आईं। ऋतिक और सबा ने इस रिश्ते को दुनिया के सामने माना कि दोनों रिलेशनशिप में हैं, लेकिन अभी तक Hrithik Roshan और सबा आजाद की शादी की खबरें सुनने को नहीं मिल रही हैं।
ऋतिक रोशन और सबा की शादी में क्या अड़चन सामने आ रही है, इसका खुलासा बीते दिनों ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने ही किया था। उनका कहना था कि प्लानिंग तो पिछले साल से ही चल रही है, लेकिन Hritik Roshan अभी शादी के लिए तैयार नहीं हैं। खबरों के मुताबिक ऋतिक को बच्चों की चिंता है, इसलिए शादी लेट हो रही है। हालांकि ऋतिक और सबा छुट्टियों के लिए बाहर जाते रहते हैं। ऋतिक के पारिवारिक कार्यक्रमों में भी सबा भाग लेती हैं।
6 साल में पर्दे पर आए थे नजर
‘ग्रीक ऑफ गॉड’ के नाम से पॉपुलर ऋतिक के फिल्मी करियर की अगर बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से की थी। इस फिल्म ने एक रात में उनकी किस्मत बदल दी। आज हम आपको उनके जन्मदिन पर उनकी जिंदगी से जुड़ें कुछ पर्सनल किस्सों के बारे में बताते हैं। फिल्म डायरेक्टर और ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने ‘कहो ना प्यार है’ के लिए पहले शाहरुख खान को ऑफर दिया था, लेकिन फिर जब शाहरुख को फिल्म की कहानी पसंद नहीं आई तो राकेश रोशन ने सोचा क्यों न ये फिल्म ऋतिक रोशन के साथ बनाई जाए और ये फिल्म एक सुपरहिट फिल्म बन गई।
ऋतिक की जिंदगी से जुड़ी एक और स्पेशल बात जो शायद ही आपको पता हो ऋतिक रोशन को पहली बार पर्दे पर फिल्म ‘आशा’ में देखा गया था जो 1980 में रिलीज हुई थी, तब ऋतिक की उम्र केवल 6 साल थी और उनके नाना ने यह फिल्म बनाई थी। ऋतिक को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। ऋतिक जब भी अपने पापा की फिल्म के सेट पर जाते तो कैमरा लेकर शूट पर निकल जाते थे और कई बार आइने के सामने एक्टिंग करते रहते थे ।
एक्टिंग में इस वजह से आई थी बाधा
ऋतिक रोशन को बचपन में हकलाने की बीमारी थी, जिस वजह से उन्हें एक्टिंग में अपना करियर बनाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। ये बीमारी उनके साथ 35 साल तक रही। हालांकि इसके बाद उन्होंने स्पीच थैरेपी ली और अपनी समस्या का समाधान निकाला । ऋतिक रोशन ने अपने करियर में वॉर, धूम 2, कोई मिल गया, कहो ना प्यार है जैसी कई सुपरहिट फिल्में की हैं। वहीं अब इनकी अगली फिल्म ‘फाइटर’ 25 जनवरी को रिलीज होगी।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
10 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
11 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
12 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
14 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
14 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
16 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
17 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines