Hrithik Roshan Superhit Film: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी है. एक्टर की कुछ फिल्में ऐसी भी हैं, जिन्हें रिलीज हुए भले ही समय हो गया है, लेकिन आज भी इन फिल्मों की चर्चा होती है. आज हम आपको ऋतिक रोशन की एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसे सिर्फ 30 करोड़ के बजट में बनाया गया था, लेकिन फिल्म ने टिकट खिड़की पर धमाकेदार कमाई की थी. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…
फिल्म ‘कोई मिल गया’
हम जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘कोई मिल गया’. इस फिल्म में ऋतिक रोशन के अलावा प्रीति जिंटा और रेखा ने भी अहम किरदार निभाया था. 25 से 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनिया भर में लगभग 82 से 83 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.
बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई
इतना ही नहीं बल्कि ये फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक थी. इस फिल्म की शानदार सफलता के बाद मेकर्स ने इसके दो सीक्वल ‘कृष’ और ‘कृष 3’ भी बनाए, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी. फिल्म को दर्शकों का बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिला था और यही वजह है कि इसकी आज भी चर्चा होती है.
फिल्म की कहानी
वहीं, अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो राकेश रोशन द्वारा निर्देशित ये एक भारतीय साइंस-फिक्शन ड्रामा फिल्म है. फिल्म की कहानी रोहित मेहरा (ऋतिक रोशन) की है, जो मानसिक रूप से एक बच्चे की तरह है. एक एलियन (जादू) के संपर्क में आने के बाद रोहित की लाइफ और उसकी बुद्धिमत्ता पूरी तरह से बदल जाती है, जो दोस्ती और मानवीय साहस की कहानी है.
आईएमडीबी रेटिंग
फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इस फिल्म को आईएमडीबी पर 10 में से 7.2 की रेटिंग मिली है. अगर आप भी इस फिल्म को ओटीटी पर देखना चाहते हैं, तो इसे आप ZEE5 और अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. ये एक ऐसी फिल्म है, जिसे लोग आज भी देखना पसंद करते हैं.
यह भी पढ़ें- 1 घंटे 30 मिनट की वो हॉरर फिल्म, जिसे देख डर ना लगने का भ्रम होगा दूर
संबंधित खबरें
'घी मुफ्त...', कपिल शर्मा के शो में करीना कपूर ने बताया ब्यूटी सीक्रेट
7 hrs ago'ऐसे लोगों को...', तनुश्री दत्ता को नाना पाटेकर के बेटे ने दिया करारा जवाब
9 hrs agoअब कैसी है नुसरत भरूचा की हालत? स्पाइन सर्जरी के बाद लौटीं घर
11 hrs agoभारत छोड़ने के नोटिस के बीच इमरान खान के लिए गर्लफ्रेंड लेखा का खास पोस्ट
11 hrs ago'यश बॉस से सीखूंगा...', 'रामायण' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में छाए रणबीर कपूर
12 hrs agoVideo: रणबीर की 'रामायण' का नया ट्रेलर लॉन्च, राम-रावण युद्ध की दिखी झलक
1 day agoप्रहार मूवी रिव्यू: राजकुमार राव का पावरफुल अवतार, दिल छूती है कहानी
1 day agoचेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव को SC से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट
1 day agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
1 day agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines