Hrithik Roshan Cameo Video From Alpha: आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को लोगों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है. इस फिल्म में आलिया के अलावा शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे स्टार्स नजर आए हैं. फिल्म में ऋतिक रोशन का भी कैमियो है और अब एक्टर के कैमियो का धांसू वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है.
फिल्म ‘अल्फा’ से ऋतिक का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर फिल्म ‘अल्फा’ से ऋतिक रोशन के कैमियो का वीडियो वायरल हो रहा है. इंटरनेट पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें सुपरस्टार को एक एक्शन सीक्वेंस करते हुए दिखाया गया है. ऋतिक रोशन मेजर कबीर के रूप में अपनी भूमिका को दोहरा रहे हैं और ये ऐसा किरदार है, जिसे उन्होंने पहली बार ‘वॉर’ में निभाया था.
ट्रेलर में दिखी थी एक्टर की झलक
फिल्म से ऋतिक के कैमियो का ये वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर उनकी खूब तारीफ हो रही है. बता दें कि मेकर्स ने ‘अल्फा’ के ट्रेलर में उनके अपीयरेंस की झलक तो दिखाई थी, लेकिन उनके चेहरे को छिपाकर रखा था, जिससे फिल्म में उनकी भूमिका को लेकर एक अलग ही एक्साइटमेंट बन गई थी.
लोगों ने की तारीफ
बता दें कि जो लोग फिल्म देखने गए उन्होंने एक्स पर ऋतिक का कैमियो देखने के बाद उसके कई क्लिप इंटरनेट पर शेयर किए हैं और अपना रिएक्शन दिया है. कई दर्शकों ने उनकी स्टाइलिश एंट्री और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ की है, तो कुछ लोगों ने उनकी छोटी सी मौजूदगी को फिल्म का सबसे खास पल बताया है.
ओपनिंग डे पर कर सकती है धमाका
फिल्म ‘अल्फा’ की बात करें तो ये फिल्म आज 3 जुलाई को थिएटर्स में आ चुकी है. फिल्म के ओपनिंग डे से मेकर्स और फैंस को बड़ी उम्मीदें हैं. आलिया भट्ट ने फिल्म में सीता का किरदार निभाया है, जो एक एजेंट है. सीता के पिता (बॉबी देओल) ने उसे एक बेरहम किलर बनने के लिए तैयार किया है, लेकिन आगे चलकर सीता ही अपने पिता के खिलाफ खड़ी हो जाती है. ऐसा क्या होता कि सीता अपने पिता के ही खिलाफ जाती है, इस ट्विस्ट को जानने के लिए फिल्म को देखा जा सकता है.
यह भी पढ़ें- 69 साल की वो एक्ट्रेस, जिन्होंने कीमोथेरेपी, सर्जरी और दर्द के बाद की 11,000 फीट की ट्रेकिंग
संबंधित खबरें
Drishyam Box Office Collection: 3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
2 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
1 day ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
1 day agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
1 day agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
1 day agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
1 day ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
1 day ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
1 day agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
2 days agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines