Hong Kong Actress Death: फिल्म इंडस्ट्री में मौत की खबरें थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच अब एक और मौत की खबर सामने आई है। हांगकांग की मशहूर एक्ट्रेस बोनी लाई सुक यिन (Lai Suk Yin) का निधन हो गया है, उन्होंने अपने परिवार के साथ क्रिसमस मनाने के एक दिन बाद 26 दिसंबर को आत्महत्या की। द स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, उनके निधन की पुष्टि कथित तौर पर पूर्व पति केनेथ लो ने की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लकड़ी का कोयला जलाने से बोनी लाई बेहोश हो गई और उसके धुंए से कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। उन्हें रटनजी अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
खबरों के मुताबिक, पुलिस को उनके आवास पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और मौत के कारण की पुष्टि की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘यंग एंड डेंजरस 3’ की एक्ट्रेस ने इससे पहले कथित तौर पर अपने परिवार के साथ क्रिसमस मनाया, जिसके बाद यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। इस मामले को डॉक्टर्स ने आत्महत्या का मामला बताया। लाई सुक यिन ने मौत से एक दिन पहले परिवार के साथ क्रिसमस मनाने वाली फोटो भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें उनके पति और बच्चे दोनों साथ में नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है मौत से दो हफ्ते पहले वो अपने पूर्व पति से मिलने भी पहुंची थीं और पिछले 20 साल से डिप्रेशन से जूझ रही थी।
ये भी पढ़ें-अभिनेता Sajid Khan ने दुनिया को कहा अलविदा, कैंसर के कारण तोड़ा दम
इन शोज में नजर आ चुकी हैं लाई सुक-यिन
1995 में मिस एशिया पेजेंट में रनर अप बनकर उभरने के बाद, लाई सुक-यिन ने वैम्पायर एक्सपर्ट II, यंग एंड डेंजरस 3 और लीगल अफेयर्स में बेहतरीन रोल प्ले किया, उन्होंने 1998 में केनेथ लो के साथ शादी की और इससे उनके दो बेटे हुए। 2006 में किसी कारणवश दोनों अलग हो गए और 2007 में, लाई ने एंगस हुई ची-चिंग, जो एक कॉस्मेटिक सर्जन थे से शादी कर ली। लाई और एंगस हुई ची-चिंग के दो बेटे हैं।
संबंधित खबरें
बिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
44 mins agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
3 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
4 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
5 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
6 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
16 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
20 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
23 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
1 day agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines