होली के मौके पर रंग-गुलाल, ढोल की थाप, प्यार और तकरार सब कुछ देखने के लिए मिलता है. सिनेमा जगत में होली के मौके को गानों के जरिए बहुत ही शानदार तरीके से दिखाया गया है लेकिन, होली फिल्मों में केवल गानों तक ही नहीं बल्कि फिल्मों की कहानियों में भी अहम रोल प्ले करती है. कई फिल्मों में होली के सीक्वेंस को ऐसे दिखाया गया है, जिनके बिना पूरी फिल्म अधूरी लगती है. ऐसे में आज उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जो फिल्म की कहानी का टर्निंग प्वॉइंट बनी और जबरदस्त ट्विस्ट आता है. चलिए बताते हैं इसके बारे में…
सिलसिला
अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘सिलसिला’ का गाना ‘रंग बरसे’ आज भी लोगों का पसंदीदा गाना है. इसमें अमिताभ के साथ जया बच्चन रेखा और संजीव कुमार भी जैसे दिग्गज कलाकार थे. इसमें होली के सीन में ही रिश्ते की छुपी सच्चाई सामने आने लगती है. रंगों के बीच मुस्कान दिखाई देती है लेकिन आखों में सवाल भी कई दिखाई देते हैं. इसी सीन के बाद कहानी में बड़ा ट्विस्ट आता है.
यह भी पढ़ें: Holi 2026: होली पर दोगुना मजा कर देंगे खेसारी-पवन सिंह के 5 भोजपुरी सॉन्ग्स, कर लें प्लेलिस्ट में शामिल
डर
शाहरुख खान और जूही चावला स्टारर क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘डर’ में होली का अहम सीन था. इसमें सनी देओल ने लीड रोल प्ले किया था. इसमें रंगों और भीड़ के बीच डर और दीवानगी साफ तौर से देखने के लिए मिलती है. यही वो पल है जब कहानी में बड़ा ट्विस्ट और तनाव आता है. इस सीन के बाद दर्शकों को असली खतरे का एहसास होता है. होली की मस्ती के बीच अचानक से सस्पेंस आ जाता है.
शोले
धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, अमिताभ बच्चन और अमजद खान स्टारर फिल्म ‘शोले’ में होली का शानदार सीन दिखाया गया है, जिसमें देखने के लिए मिलता है कि गांव में खुशियों का माहौल होता है लेकिन कहानी में खतरा मंडराने तब लगता है जब गब्बर के खौफ आने वाली चुनौतियों से पहले की शांति जैसा लगता है.
यह भी पढ़ें: O Romeo OTT Release: थिएटर के बाद ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार ‘ओ रोमियो’!
दामिनी
एक्ट्रेस मीनाषी शेषाद्रि, ऋषि कपूर और सनी देओल स्टारर फिल्म ‘दामिनी’ में होली का रंग अचानक दर्द में बदल जाता है. इसी दिन हुई एक घटना पूरी कहानी की दिशा बदल देती है. ‘दामिनी’ के साथ अन्याय होता है और वो न्याय की लड़ाई लड़ने का फैसला करती है. इसके बाद फिल्म सिर्फ एक कहानी नहीं बल्कि इंसाफ की जंग बन जाती है. कहानी में ट्विस्ट होली के बाद आता है.
मोहब्बतें
शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म ‘मोहब्बतें’ में भी होली सीन के बाद ही ट्विस्ट आता है, जिसमें शाहरुख खान की पोल खुलती है और बिग बी के साथ उनका टकराव शुरू होता है. गुरुकुल में विरोध शुरू हो जाता है. कहानी मोहब्बत की ओर बड़े ट्विस्ट के साथ आगे बढ़ती है.
संबंधित खबरें
मर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
2 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
3 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
8 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
9 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
19 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
20 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
23 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
1 day agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
1 day ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines