Shah Rukh 2023 Net worth: साल 2023 खत्म होने को है, फिल्मी दुनिया की अगर बात करें तो इस साल कई ऐसी फिल्में रिलीज हुई हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। साथ ही कुछ एक्टर्स के लिए भी ये साल काफी अच्छा रहा, बात करें अगर शाहरुख खान की, पठान और जवान की धाकड़ कमाई के बाद से शाहरुख खान 2023 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स में से एक बन गए हैं। IMDb की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने एक फिल्म से इस साल 150 से 250 करोड़ कमाए हैं। इस लिस्ट में रणबीर कपूर, ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार, रजनीकांत सहित कई ऐसे नाम शामिल है, जिनकी कमाई भी 150 से 200 के बीच में है तो वहीं कुछ की कमाई 100 से भी कम है। चलिए अब आपको सूर्या, चिरंजीवी, अल्लू अर्जुन, सलमान खान, अक्षय कुमार सहित कई एक्टर्स की इस साल हुई नेटवर्थ के बारे में बताते हैं।
किसने की इतनी कमाई?
शाहरुख खान : 150-250 करोड़
रजनीकांत: 150 – 210 करोड़
जोसेफ विजय: 130 – 200 करोड़
प्रभास: 100 – 200 करोड़
आमिर खान: 100 – 175 करोड़
सलमान खान: 100 – 150 करोड़
कमल हसन: 100 – 150 करोड़
अल्लू अर्जुन: 100 – 125 करोड़
अक्षय कुमार: 60 – 145 करोड़
अजित कुमार: 105 करोड़
एनटी रामा राव जूनियर: 100 करोड़
राम चरण: 90 – 100 करोड़
रितिक रोशन: 85 – 100 करोड़
महेश बाबू: 80 – 100 करोड़
पवन कल्याण: 60 – 100 करोड़
यश: 60 – 100 करोड़
रणबीर कपूर: 50 – 75 करोड़
अजय देवगन: 45 – 70 करोड़
चिरंजीवी: 40 – 70 करोड़
किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई?
साथ ही फिल्मों की अगर बात करें तो स्टार्स के साथ कई ऐसी फिल्में हैं जिन्होंने इस साल अच्छी कमाई की बॉलीवुड के साथ-साथ इनमें कई हॉलीवुड फिल्में भी हैं करोड़ों में कमाई की है। गार्डियन्स ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3 एक ऐसी हॉलीवुड फिल्म है जिसने 3800 करोड़ रु की कमाई की। बॉलीवुड फिल्म की अगर बात करें तो एनिमल इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई, इसने जवान और पठान को भी पीछे छोड़ दिया है।
शाहरुख ने की बंपर कमाई
दोनों फिल्मों (पठान और जवान) का कुल कलेक्शन 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुका है और यह पहली बार है जब किसी एक्टर ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में इस तरह की उपलब्धि हासिल की है। जहां जवान ‘पठान’ के लाइफटाइम बिजनेस को पार करने की कोशिश में है, वहीं शाहरुख के पास भी इस साल एक और बड़ी फिल्म आने वाली है। हां, यह ब्लॉकबस्टर फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी की डंकी है, जिसमें तापसी पन्नू भी प्रमुख भूमिका में हैं।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
12 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
2 days agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
2 days agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 days ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
3 days agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines