Hema Malini Reveals Dharmendra Last Message: हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे. नवंबर, 2025 में 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. धर्मेंद्र को खोने का गम पूरे देश को है. इस बीच अब हेमा मालिनी ने उनके आखिर मैसेज के बारे में बात की है. आइए जानते हैं कि ही-मैन का एक्ट्रेस को लास्ट मैसेज क्या था?
हेमा ने किया खुलासा
हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के आखिरी मैसेज के बारे में बात करते हुए कहा कि ये उन मूल्यों को दर्शाता है, जिनके अनुसार वो हमेशा जीवन जीते थे. हेमा ने बताया कि उनका कहना था कि परिवार के साथ रहो. उन सभी के साथ रहो, क्योंकि काम चलता रह सकता है, लेकिन परिवार को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाना चाहिए.
परिवार के साथ मिल-जुलकर रहना
हेमा ने बताया कि धर्मेंद्र हमेशा परिवार को सबसे ज्यादा महत्व देते थे और चाहते थे कि सभी लोग मिल-जुलकर रहें. हेमा ने कहा कि धर्मेंद्र सोचते थे कि काम और बाकी चीजें अपनी जगह हैं, लेकिन परिवार का साथ सबसे ज्यादा जरूरी होता है. उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र अक्सर कहते थे कि बच्चों और परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहिए.
अपने जीवन में इसी सोच को अपनाया
इसके आगे उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र का सोचना था कि आज के समय में परिवार का एक साथ रहना बहुत बड़ी बात है. हेमा ने कहा कि धर्मेंद्र ने आखिरी समय तक इसी सोच को अपने जीवन में अपनाया था. हेमा ने बताया कि धर्म जी हमेशा कहते थे कि बच्चों के साथ जितना हो सके उतना समय बिताओ.
परिवार को एकजुट रहना चाहिए
उनका मानना था कि बच्चों के साथ, परिवार के साथ समय बिताना चाहिए और वो हमेशा कहते थे कि परिवार के साथ एकजुट रहो, ये आज के समय में बहुत जरूरी है, जो आजकल देखने को नहीं मिलता है और आजकल बच्चे अपने-अपने रास्ते चले जाते हैं. इसलिए उनके साथ ज्यादा समय बिताना चाहिए.
लोगों के दिलों में रहेंगे ही-मैन
हेमा का कहना है कि धर्मेंद्र जी जैसे महान इंसान के बारे में शब्द कम पड़ जाते हैं. उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र हमेशा जमीन से जुड़े रहे और अपनी सादगी के लिए जाने जाते थे. आज भले ही वो हमारे बीच नहीं है, लेकिन लोगों कि दिलों में वो हमेशा रहेंगे.
यह भी पढ़ें- रस्म या फिर नया एक्सपेरिमेंट… Aamir Khan ने शादी में क्यों पहनी थी पायल? पहले भी फैंस को कर चुके हैं हैरान
संबंधित खबरें
थिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
2 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
3 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
5 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
7 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
9 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
10 hrs agoनाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड सितारों का टूटा दिल, पोस्ट किया शेयर
12 hrs ago'अग्नि साक्षी' से 'वेलकम' तक, नाना पाटेकर के वो 5 सीन्स जो बने आइकॉनिक
13 hrs agoनाना पाटेकर इन 2 फिल्मों में आएंगे नजर, 'ईठा' में निभाएंगे अहम रोल
13 hrs agoजब नाना पाटेकर ने अशोक सराफ की बचाई थी जान, मुश्किल वक्त में बने फरिश्ता
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines