Hema Malini: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया था. हीमैन के निधन के बाद से ना सिर्फ इंडस्ट्री बल्कि पूरे देश को ही गहरा दुख पहुंचा है. धर्मेंद्र जब अस्पताल में भर्ती हुए थे, तो उस वक्त अस्पताल और उनके घर के बाहर पैपराजी का तांता लगा हुआ था. इस दौरान सनी देओल का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो पैप्स पर गुस्सा करते नजर आए थे. वहीं, अब इस पर हेमा मालिनी ने अपना रिएक्शन दिया है और बताया है कि आखिर सनी क्यों गुस्सा हुए थे?
सनी के वीडियो पर हेमा मालिनी का रिएक्शन
दरअसल, TOI से बात करते हुए हेमा मालिनी ने कहा कि सनी उस समय बहुत इमोशनल थे और गुस्से में भी थे क्योंकि परिवार बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहा था. मीडिया हमारी गाड़ियों के पीछे-पीछे भाग रही थी और बहुत ज्यादा परेशान किया गया. इतना ही नहीं बल्कि हैरेसमेंट भी बहुत हुआ था.
क्या बोलीं हेमा मालिनी?
हेमा ने आगे कहा कि मेरी भी कई वीडियोज और फोटोज मैंने सोशल मीडिया पर सर्कुलेट होते हुए देखी हैं, जहां मेरी आंखें लाल हैं और आंसू बह रहे हैं. इतना कंटेंट देख रही हूं. मैं लोगों से रिक्वेस्ट करूंगी कि इन सबमें विश्वास ना करें क्योंकि ये सब देखकर मेरे करीबी मुझे हमदर्दी के मैसेज कर रहे हैं.
मैं बहुत स्ट्रॉग पर्सन हूं- हेमा
हेमा ने कहा कि मैं बहुत स्ट्रॉग पर्सन हूं और अपने इमोशन्स को अपने तक की रखती हूं. जब 20 साल पहले मेरी मां गुजरी थीं तो मुझे लगा था मैं उनके बिना कैसे जिऊंगी, लेकिन मैं यहां हूं. जिंदगी हमें यही सिखाती है. वक्त किसी के लिए नहीं रुकता. मैं अपनी बेटियों को भी यहीं सिखाती हूं, जब भी उन्हें रोता हुआ देखती हूं. गौरतलब है कि हीमैन जब अस्पताल में थे, तो सनी देओल का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो पैपराजी पर गुस्सा करते नजर आए थे. सनी का ये वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हुआ था और इस पर यूजर्स ने अपना-अपना रिएक्शन दिया था.
यह भी पढ़ें- ‘मुझे लोगों से कोई…’, Sudha Chandran पर आई माता, तो लोगों ने बताया ‘ड्रामा’, अब एक्ट्रेस ने दिया जवाब
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
10 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
12 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
13 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
1 day agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
1 day ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
1 day ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
1 day ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines