Harshvardhan Rane: बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और फैंस को खुद से जुड़े अपडेट्स देते रहते हैं. इस बीच अब हर्षवर्धन राणे ने एक बड़ी गुडन्यूज फैंस के साथ शेयर की है, जिसके हर कोई अभिनेता को बधाई दे रहा है. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर हर्षवर्धन राणे ने ऐसा क्या शेयर किया है? तो आइए जानते हैं…
फिल्म ‘फोर्स’ का तीसरा पार्ट
दरअसल, हर्षवर्धन राणे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की है. इस वीडियो के जरिए एक्टर ने खुशखबरी दी है कि वो फिल्म ‘फोर्स’ सीरीज के तीसरे भाग में नजर आने वाले हैं. हर्षवर्धन ने जो वीडियो शेयर किया है, वो मुहूर्त पूजा का वीडियो है, जिसे शेयर करते हुए एक्टर ने पहले शेड्यूल की जानकारी भी दी है.
पहला शेड्यूल गुजरात में
हर्षवर्धन राणे ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है कि #FORCE 3 हमारे साथ रहे, पहला शेड्यूल #गुजरात में. हर्षवर्धन के इस कैप्शन से साफ है कि फिल्म का पहला शेड्यूल गुजरात में शूट होने वाला है. वहीं, अगर वीडियो की बात करें तो इसमें हर्षवर्धन पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं.
2011 और 2016 में आए पहले दो पार्ट
गौरतलब है कि जॉन अब्राहम द्वारा निर्मित फिल्म ‘फोर्स’ सीरीज के तीसरे भाग का ऐलान कर दिया गया है. साल 2011 और 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘फोर्स’ और ‘फोर्स 2’ के बाद अब इसके तीसरी सीक्वल की तैयारी हो गई है. फिल्म में हर्षवर्धन राणे बेहद अहम किरदार में नजर आने वाले हैं.
जॉन अब्राहम हैं निर्माता
वहीं, अगर फिल्म ‘फोर्स 3’ की बात करें तो इसके निर्माता जॉन अब्राहम हैं. इस फिल्म के निर्देशक भाव धूलिया हैं, जिन्होंने ‘द फ्रीलांसर’ का निर्देशन किया है. वहीं, फिल्म के लेखक सीमाब हाशमी हैं. फिल्म के सेट पर पूजा के बाद इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी. इस अनाउंसमेंट के बाद अब फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है.
2027 में रिलीज हो सकती है फिल्म
साथ ही अगर फिल्म ‘फोर्स 3’ की रिलीज की बात करें तो कथित तौर पर ‘फोर्स 3’ 2027 में रिलीज हो सकती है. हालांकि, अभी फिल्म की रिलीज पर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता. देखने वाली बात होगी कि फिल्म कब रिलीज होगी?
यह भी पढ़ें- ‘अगर ये सच है तो…’, वड़ा पाव गर्ल ने किया Anurag Dobhal का सपोर्ट, पर कह दी ये बात
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
7 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
12 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
15 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
16 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
19 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
20 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
22 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
22 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
1 day agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines