हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

फिर उड़ी Harshvardhan Rane और Sanjeeda Shaikh के अफेयर की रूमर्स, लेटेस्ट फोटोज दे रहे तगड़ा हिंट

Harshvardhan Rane, Sanjeeda Shaikh: हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख एक बार फिर से अपनी डेटिंग रूमर्स को लेकर चर्चा में आ गए हैं. दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक जैसे पोस्ट शेयर किए हैं.

विज्ञापन
Harshvardhan Rane, Sanjeeda Shaikh. image credit- social media

Harshvardhan Rane, Sanjeeda Shaikh: फिल्मी गलियारों में सेलेब्स की डेटिंग रूमर्स बेहद आम बात है, लेकिन कई बार स्टार्स खुद ही ऐसे हिंट दे देते हैं, जिससे फैंस और यूजर्स के कान खड़े हो जाते हैं. इन दिनों भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला है. हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख ने अपने इंस्टाग्राम पर एक जैसा पोस्ट शेयर किया है, जिसके बाद फैंस और यूजर्स ने दोनों के डेटिंग रूमर्स को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए हैं.

हर्षवर्धन और संजीदा का पोस्ट

हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. दोनों को पुणे के पानशेत में एक साथ छुट्टियां मनाते हुए देखा गया, जिसके बाद फैंस को लग रहा है कि उनके बीच कुछ चल रहा है. दोनों ने इस दौरान की तस्वीरें अलग-अलग एंगल से सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

दोनों के पोस्ट में एक जैसे फोटोज

एक तरफ हर्षवर्धन राणे ने इंस्टाग्राम पर चाय और अंडे बनाते हुए अपनी तस्वीरें साझा की हैं. उन्होंने एक और तस्वीर भी शेयर की जिसमें एयरबीएनबी का सीन नजर आ रहा हौ. दूसरी ओर संजीदा शेख ने चाय पीते हुए अपनी तस्वीरें साझा कीं, जो कथित तौर पर हर्षवर्धन ने ही बनाई थी. इसके अलावा दोनों के पोस्ट में एक जैसे चाय के कप, व्यू और बर्तन सब सेम है.

विज्ञापन

2023 में भी उड़ी थीं अफवाह

दोनों के इन पोस्ट को देखने के बाद अब इनके अफेयर की रूमर्स को हवा मिल गई है. इंटरनेट पर जोरों से दोनों को लेकर बातें हो रही हैं. हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है, जब हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख के बीच डेटिंग की अफवाहें सामने आई हैं. जी हां, दोनों को 2023 में गिर के जंगल से मिलती-जुलती फोटोज में देखा गया था, जिससे उस वक्त भी दोनों के साथ होने का हिंट मिला था.

फिल्म ‘तैष’ में किया था साथ काम

गौरतलब है कि दोनों ने बेजॉय नाम्बियार की फिल्म ‘तैष’ (2020) में साथ काम किया था और फिर कुशान नंदी द्वारा निर्देशित ‘कुन फया कुन’ (2021) में भी साथ नजर आए थे. हालांकि, हर्षवर्धन और संजीदा दोनों ने ही अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक रिएक्शन या बयान नहीं दिया है. बता दें कि संजीदा शेख की पहले आमिर अली से शादी हुई थी, लेकिन 9 साल के बाद साल 2021 में उनका तलाक हो गया था और उनकी एक बेटी है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Traitors 2 का धांसू ट्रेलर रिलीज, सीजन 2 में कौन से सितारे आएंगे नजर?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola