Harshvardhan Rane, Sanjeeda Shaikh: बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक दोनों के अफेयर रूमर्स जोरों पर हैं. इस बीच अब हर्षवर्धन राणे ने इन अफवाहों पर अपना रिएक्शन दे दिया है. आइए जानते हैं कि इनको लेकर हर्षवर्धन राणे का क्या कहना है?
हर्षवर्धन राणे ने तोड़ी चुप्पी
दरअसल, हर्षवर्धन राणे ने News18 को दिए एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की है. उन्होंने कहा है कि इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि लिखना पत्रकारों का काम है. उन्हें हर हफ्ते डेडलाइन पूरी करनी होती है और रोजाना कुछ स्टोरीज सबमिट करने का टारगेट या कोटा भी होता है.
क्या बोले हर्षवर्धन राणे?
उन्होंने आगे कहा कि मैं उन्हें भी इंसानों की तरह ही देखता हूं, जो अपना काम कर रहे हैं, ठीक वैसे ही जैसे फिल्मों में काम करना मेरा काम है. मैं अपनी यात्रा और मेहनत का बहुत सम्मान करता हूं, इसलिए मैं उनके काम करने के तरीके का भी सम्मान करता हूं, वे मेरे बारे में कुछ भी लिख सकते हैं, फिर भी जब मैं उनसे मिलूंगा तो उन्हें गले लगाऊंगा.
हर्षवर्धन राणे और संजीदा सेख का पोस्ट
गौरतलब है कि हाल ही में हर्षवर्धन राणे और संजीदा सेख ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ही वेकेशन स्पॉट से फोटोज शेयर की. इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस ने दोनों के अफेयर रूमर्स के कयास लगाने शुरू कर दिए. दोनों को लेकर चर्चा होने लगी कि इनके बीच कुछ तो चल रहा है. हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है, जब हर्षवर्धन राणे और संजीदा की अफेयर रूमर्स ने तूल पकड़ा है.
फिल्मों में किया साथ काम
जी हां, इसके पहले भी यानी साल 2023 में दोनों को गिर के जंगल से मिलती-जुलती फोटोज में देखा गया था, जिससे उस वक्त भी दोनों के साथ होने का हिंट मिला था. बताते चलें कि दोनों ने बेजॉय नाम्बियार की फिल्म ‘तैष’ (2020) में साथ काम किया था और फिर कुशान नंदी द्वारा निर्देशित ‘कुन फया कुन’ (2021) में भी साथ नजर आए थे.
यह भी पढ़ें- Avika Gor की बिगड़ी तबीयत, फिर भी करती रही काम, पति मिलिंद ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
8 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
13 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
14 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 days agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines