Hanuman Ansh क्या 100 करोड़ का आंकड़ा करेगी पार, Toxic का कैसा हाल? जानें केलक्शन

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर नई-नई फिल्मों का आना-जाना लगा रहता हैं. इन दिनों टिकट खिड़की पर कई फिल्में अपना जलवा दिखा रही हैं. आइए जानते हैं कि इन फिल्मों का कलेक्शन कितना है?

Box Office Collection

फिल्मों का कलेक्शन. image credit- instagram

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर नई-नई फिल्मों का आना-जाना लगा रहता हैं. इन दिनों टिकट खिड़की पर कई फिल्में अपना जलवा दिखा रही हैं. एक तरफ फिल्म ‘हनुमान अंश’ है, तो दूसरी ओर यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’. आइए जानते हैं कि इन दोनों फिल्मों की लेटेस्ट कमाई कितनी है? और क्या ‘हनुमान अंश’ 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर पाएगी?

विज्ञापन

फिल्म ‘टॉक्सिक’ और ‘हनुमान अंश’

इन दोनों फिल्मों के कलेक्शन की अगर बात करें, तो दोनों ही फिल्में टिकट खिड़की पर अपनी पकड़ बनाकरा चल रही हैं, लेकिन फिल्म ‘टॉक्सिक’ का बुरा हाल है और ‘हनुमान अंश’ की पकड़ अच्छी है. फिल्म ‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इस फिल्म को रिलीज हुए 29 दिन हो गए हैं.

विज्ञापन

फिल्म ‘हनुमान अंश’ का कलेक्शन

फिल्म ‘हनुमान अंश’ के 20वें दिन के कलेक्शन की अगर बात करें तो इस फिल्म की कमाई 20वें दिन भी 10.00 करोड़ रुपये हुई है. इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 82.88 करोड़ रुपये हो चुका है. ये फिल्म जिस हिसाब से कमाई कर रही है, उसे देखकर यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लेगी.

फिल्म ‘टॉक्सिक’ की कमाई

वहीं, अगर फिल्म ‘टॉक्सिक’ की बात करें तो इस फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं. इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 241.05 करोड़ रुपये हो गया है. फिल्म लगातार टिकट खिड़की पर कमाई करने की कोशिश कर रही है, लेकिन उम्मीद के हिसाब से नहीं चल पा रही है.

विज्ञापन

फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’

भले ही सिनेमाघरों में फिल्म ‘हनुमान अंश’ और ‘टॉक्सिक’ अपना जलवा दिखा रही हैं, लेकिन इस बीच अब मच अवेटेड फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ की भी थिएटर्स में एंट्री हो चुकी है. फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ के कलेक्शन की अगर बात करें तो इस फिल्म को 4 सितंबर को रिलीज किया गया है और कल फिल्म का टिकट खिड़की पर पहला दिन था.

किसकी कमाई कहां जाकर रुकेगी?

फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन शानदार कलेक्शन किया है और दमदार ओपनिंग की है. इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 24.75 करोड़ रुपये की कमाई की है. हालांकि, देखने वाली बात ये होगी कि फिल्म आगे बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है और बाकी की फिल्मों का टिकट खिड़की पर कैसा हाल होता है. साथ ही किस फिल्म की कमाई कहां जाकर रुकेगी? अब ये आने वाले वक्त में ही पता लगेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ